Header Ads Widget

Microsoft Surface Laptop Studio 2 : दमदार फीचर्स और बेहतरीन टेक्नोलॉजी के साथ माइक्रोसॉफ्ट ने लांच किया नया लैपटॉप? जानें कितनी है कीमत

   Microsoft Surface Laptop Studio 2 Price in india, Microsoft Surface Laptop Studio 2 launch date, surface studio 2 weight, surface laptop studio 2 reddit, माइक्रोसॉफ्ट सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 फीचर्स  

        माइक्रोसॉफ्ट ने 21 सितंबर 2023 को इवेंट के दौरान Surface Laptop Studio 2 को लांच किया है। जिसके अमेजिंग टेक्नोलॉजी और फीचर्स की जानकारी माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला ने इवेंट में दी। इस लैपटॉप को अक्टूबर में यूजर्स के लिए मार्केट में लांच कर दिया जाएगा।
      

    Microsoft Surface Laptop Studio 2

          माइक्रोसॉफ्ट के Surface Laptop Studio 2 में 14.4" की टच स्क्रीन दी गई है,जोकि 360 डिग्री तक घूमती हैं। इसी के साथ लैपटॉप की हाफ स्क्रीन फोल्ड हो जाती है, जो लैपटॉप के कीबोर्ड पर फीट पूरी तरह से फिट हो जाती है। जिस पर Pen 2 से आर्ट्स और डिजाइन कर सकते हैं। लैपटॉप में Pen 2 के लिए स्टोरेज तथा चार्जिंग भी दी गई है।

    Microsoft Surface Laptop Studio 2

          माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा surface studio 2 लैपटॉप में window 11 दी गई है। इसके साथ में माइक्रोसॉफ्ट के 365 एप्स भी शामिल हैं। इस लैपटॉप में 13 Gen Intel Core i7 का प्रोसेसर दिया गया है। जोकि लैपटॉप की स्पीड को बढ़ाता है और तेजी से काम करता है। इसके ग्राफिक्स के लिए NVIDIA प्लेटफार्म के GeForce RTX 4050 & 4060 को वैरिएंट के अनुसार दिया गया है। इसके प्रोसेसर और ग्राफिक्स के कारण गेमिंग का रियल लाइफ एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें एक अमेजिंग पोर्ट फीचर MicroSD Reader दिया है। इसकी बाडी Anodized Aluminium की बनी हुई है, जोकि प्लैटीनम कलर में है।
         

    Microsoft Surface Laptop Studio 2 Release Date

      माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा इस लैपटॉप के फीचर्स की जानकारी 21 सितंबर 2023 को इवेंट में दी गई। Surface studio 2 लैपटॉप को माइक्रोसॉफ्ट 3 अक्टूबर 2023 को 9:30 AM पर लांच किया जाएगा। जोकि माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।


    Microsoft Surface Laptop Studio 2 Specs

        Microsoft Surface Laptop Studio 2 के फीचर्स और टेक्नोलॉजी का विवरण नीचे दिया गया है।
    • इसमें 14.4" की टचस्क्रीन है।
    • लैपटॉप की लम्बाई 12.72", चौड़ाई 9.06" तथा ऊंचाई 0.86" है तथा लैपटॉप का वजन 1.89 किलोग्राम है।
    • इसकी Screen 360 Degree Rotate हो जाती है तथा स्क्रीन फोल्ड का फीचर भी दिया गया है।

    Microsoft Surface Laptop Studio 2

    • इसमें नई टेक्नोलॉजी 13 Gen Intel core i7 का प्रोसेसर है। जोकि लैपटॉप लोड में भी स्पीड से काम करता है।
    • इसमें ग्राफिक्स टेक्नोलॉजी NVIDIA GeForce दी गई है।
    • इसके वैरिएंट 16GB,32GB तथा 64GB हैं जिसमें क्रमशः 512GB , 1TB तथा 2TB स्टोरेज SSD दिया गया है।
    • दो USB-C पोर्ट के साथ में USB4/Thunderbolt 4  के पोर्ट हैं।इसके साथ में  USB-A, MicroSD Reader तथा 3.5 mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
    • इसमें Pen 2 लैपटॉप टचस्क्रीन पर चलाने के लिए है। जिसका स्टोरेज और चार्जिंग कीबोर्ड में दिया गया है। इसकी बैटरी बैकअप 15 घंटे का है।
    • इसमें Firmware TPM 2.0 तथा Window Hello face Sign in सिक्योरिटी फीचर्स हैं।
    • कीबोर्ड में Activation Moving keys, Backlight और Precision Haptic Touchpad के फीचर हैं।
    • इसमें आटो ब्राइटनेस via Ambient colour sensor, Accelerometer and Gyro Scope सेंसर टेक्नोलॉजी दी गई है।
    • कैमरा की क्वालिटी 1080 full HD  है, जोकि AI कैमरा टेक्नोलॉजी है।
    • इस लैपटॉप के हार्डवेयर की 1 साल वारंटी है।
    • लैपटॉप का बैटरी बैकअप 16-18 घंटे का है।


    Microsoft Surface Laptop Studio 2 Price

         माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप स्टूडियो 2 को 3 अक्टूबर को लांच कर दिया जाएगा। जिसकी कीमत 1999.99 यूएस डॉलर है, जोकि भारतीय करंसी के अनुसार 1,66,209 रूपए हैं। इस लैपटॉप की खरीद पर लिमिटेड समय तक 150-600 यूएस डॉलर का कैस वैक भी मिलेगा। जोकि माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से स्कीम दी गई है।


    Microsoft Surface Laptop Studio 2 Review

        माइक्रोसॉफ्ट ने इस लैपटॉप में 13 Gen Intel Core i7 का प्रोसेसर दिया है। जोकि एक अच्छा एक्सपीरियंस देगा। इसी के साथ इसकी ग्राफिक्स भी बहुत ही एडवांस देखने को मिलने वाली हैं। इस लैपटॉप का सबसे बेहतरीन फीचर फोल्ड स्क्रीन है, जिससे यूजर पेन से डिजाइन और आर्ट्स बना सकता है। इसी के साथ इसमें पेन 2 दिया गया है, जिसका बैटरी बैकअप बहुत दमदार है।

    Microsoft Surface Laptop Studio 2


          माइक्रोसॉफ्ट ने SSD के साथ MicroSSD पोर्ट भी दिया गया है। इसी के साथ USB और Headphone के पोर्ट भी दिए हैं। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट का Surface Laptop Studio 2 यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।


    ये भी पढ़ें :

    1. Realme Narzo 60x 5G : रियलमी ने भारत में लॉन्च किया 50MP कैमरे वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें सारे फीचर्स

    2. Realme 11 Pro Plus 5G : भारत में Realme ने लांच किया, 120 MP और 5000 mAH वाला 11 Series मोबाइल, जाने क्या है खास?

    3. Aditya l1 Mission : क्या है इसरो का आदित्य एल 1 मिशन? जानें इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी 

    4. PM Vishwakarma Yojana 2023 : पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? जानें कास्तकारों को कैसे मिलेगा 13000 करोड़ रुपए का लाभ 


    FAQ :

    Q.1 माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ कौन हैं?

    Ans. सत्य नडेला।


    Q.2 माइक्रोसॉफ्ट सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 कब लांच होगा?

    Ans. 3 अक्टूबर 2023।


    Q.3 माइक्रोसॉफ्ट सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 में प्रोसेसर कौन सा है?

    Ans. 13 Gen Intel Core i7 Processor 


    Q.4 माइक्रोसॉफ्ट सरफेस लैपटॉप स्टूडियो 2 में कौन सी विंडो है?

    Ans. Windows 11