Header Ads Widget

Upsssc Forest Guard Recruitment 2023 : यूपी वन रक्षक तथा वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, यहां करें आवेदन

 Upsssc Forest Guard Bharti 2023, Up Forest Guard 2023 Bharti, up ban rakshak bharti 2023, upsssc Forest Guard/ Wild Life Guard 2023, यूपी वन रक्षक भर्ती 2023, यूपी वन्य जीव रक्षक भर्ती 2023 वन रक्षक भर्ती 2023, यूपीएसएसएससी फारेस्ट गार्ड भर्ती 2023

     यूपीएसएसएससी ने वन रक्षक तथा वन्य जीव रक्षक के पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की अधिसूचना यूपी आयोग के द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर सूचित कर दी गई है। जिसमें फार्म आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

        

    Upsssc Forest Guard Recruitment 2023

         यूपी वन रक्षक तथा वन्य जीव रक्षक की भर्ती निकाल दी गई है। यूपीएसएसएससी के द्वारा इस भर्ती की मुख्य परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमें वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो प्रारंभिक परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं। यूपीएसएसएससी आयोग के द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। जिसके अनुसार उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। जो वन रक्षक तथा वन्य जीव रक्षक की मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं।

    Up Forest Guard Recruitment 2023


    Upsssc Forest Guard Notification 2023 Pdf

          यूपीएसएसएससी आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश वन रक्षक तथा वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें भर्ती से सम्बंधित आवेदन तिथि, वेतन तथा अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस भर्ती का विज्ञापन ( विज्ञापन संख्या - 10 परीक्षा/2023 ) अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं, वह अधिसूचना लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 


    Upsssc Forest Guard Notification 2023 - Click Here 

    Upsssc Forest Guard Apply Online 2023

        यूपीएसएसएससी आयोग वन रक्षक तथा वन्य जीव रक्षक भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर 2023 से शुरू कर दी गई है, जिसमें उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फार्म आवेदन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई है।

    महत्वपूर्ण तिथियां
    आवेदन की प्रारंभिक तिथि 20 सितंबर 2023
    आवेदन की अन्तिम तिथि 10 अक्टूबर 2023
    आनलाइन शुल्क जमा की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2023
    संशोधन तिथि 17 अक्टूबर 2023
    परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा

       यूपी फारेस्ट गार्ड भर्ती आनलाइन आवेदन - यहां क्लिक करें 

    Upsssc Forest Guard Application Fee

           यूपीएसएसएससी की इस भर्ती में आनलाइन आवेदन का शुल्क वर्ग के अनुसार नीचे दिया गया है। जोकि उम्मीदवार को आनलाइन फार्म आवेदन के लिए देना अनिवार्य है।

    वर्ग आवेदन शुल्क
    अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस 25 रूपए
    एससी/एसटी 25 रूपए
    दिव्यांग 25 रूपए

    Upsssc Forest Guard Recruitment 2023 : Age Limit 

         इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा यूपीएस एसएससी आयोग के द्वारा निश्चित की गई है। जिसके अनुसार उम्मीदवार भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

    स्तर आयु सीमा
    निम्नतम 18 वर्ष
    अधिकतम 40 वर्ष

    Upsssc Forest Guard Eligibility

           यूपीएसएसएससी वन रक्षक तथा वन्य जीव रक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।

    • उम्मीदवार ने 10+2 भारत के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण किया हो।
    • उम्मीदवार का PET परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    Up Forest Guard : Physical Eligibility 

        यूपी वन रक्षक तथा वन्य जीव रक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित शारीरिक योग्यताएं होनी चाहिए। जोकि महिला तथा पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग हैं।


    1. पुरूष वर्ग के उम्मीदवार 
    • अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/ ईडब्ल्यूएस तथा अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवार की लम्बाई 168 सेन्टीमीटर तथा अनुसूचित जनजाति की लम्बाई 160 सेन्टीमीटर है।
    • अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस तथा अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए सीने की चौड़ाई 84 सेन्टीमीटर तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 80 सेन्टीमीटर है। सीने का न्यूनतम फुलाव 5 सेन्टीमीटर होना अनिवार्य है।
    • पुरुष उम्मीदवार को 10 किलोग्राम भार के साथ 4 घंटे के समय में 25 किलोमीटर की दौड़ करनी होती है।

    2. महिला वर्ग के उम्मीदवार
    • अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं की लंबाई 152 सेन्टीमीटर तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 147 सेन्टीमीटर होना आवश्यक है।
    • महिला उम्मीदवार को 4 घंटे में 14 किलोमीटर दौड़ करना आवश्यक है।

    Upsssc Forest Guard Vacancy 2023 Notification

        यूपीएसएसएससी वन रक्षक तथा वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा भर्ती 709 पदों पर निकाली गई है। जिसमें पदों की विभाग के अनुसार जानकारी नीचे दी गई है।

    पद पद संख्या
    वन रक्षक 693
    वन्य जीव रक्षक 16

    Upsssc Forest Guard Catagory Wise Vacancy 2023

         इस भर्ती के 709 पदों की जानकारी वर्ग के अनुसार नीचे दी गई है।

    वर्ग वन रक्षक पद संख्या वन्य जीव रक्षक पद संख्या
    सामान्य 333 08
    ईडब्ल्यूएस 69 01
    पिछड़ा वर्ग 97 04
    अनुसूचित जाति 189 03
    अनुसूचित जनजाति 05 0

    Upsssc Forest Guard Recruitment 2023 : Selection Process

       यूपीएसएसएससी आयोग के द्वारा इस भर्ती का आयोजन किया जाता है। जिसमें उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के अनुसार होता है -

    • लिखित परीक्षा
    • शारीरिक परीक्षण
    • दस्तावेज जांच
    • मेडिकल परीक्षण।

    Upsssc Forest Guard Salary 

        यूपी वन रक्षक तथा वन्य जीव रक्षक विभाग के द्वारा दोनों पदों के कर्मचारियों को मैट्रिक्स 2 लेवल का वेतन ₹ 5200- 20200 दिया जाता है। इस पद का ग्रेड पे वेतन 1900 रुपए है।


    ये भी पढ़ें :

    FAQ :

    Q.1 यूपी में फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी कितनी है?
    Ans. यूपी फारेस्ट गार्ड का वेतन 5200-20200 रूपए है।

    Q.2 यूपी में वन विभाग की भर्ती कब निकलेगी?
    Ans. यूपी वन विभाग की भर्ती 20 सितंबर 2023 को निकाली गई है। जिसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    Q.3 वनरक्षक की हाइट कितनी होती है?
    Ans. पुरुष उम्मीदवार की लम्बाई 160 सेन्टीमीटर तथा महिला की 152 सेन्टीमीटर होना अनिवार्य है।

    Q.4 यूपीएसएसएससी वन विभाग भर्ती 2023 के कितने पदों पर निकाली गई है?
    Ans. वन विभाग 2023 की भर्ती 709 पदों पर निकाली गई है।