S Somanath Wikipedia, S Somanath wiki, s Somanath qualification, S Somanath Chandrayaan 2, s Somanath isro chairman salary, s Somanath religion, s Somanath Full Name, S Somanath degree, s Somanath date of birth, S Somanath Education qualification, एस सोमनाथ योग्यता
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) ने चन्द्रयान 3 मिशन के द्वारा सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। जिसमें इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ का बहुत बड़ा योगदान शामिल है। चन्द्रयान 3 की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एस सोमनाथ तथा इसरो को बधाई दी गई।
एस सोमनाथ बायोग्राफी ( S Somanath Biography )
एस सोमनाथ वर्तमान में इसरो के अध्यक्ष हैं। जिनकी देख-रेख में चन्द्रयान 3 मिशन को सफल बनाया गया है। इसीलिए चन्द्रयान 3 मिशन में एस सोमनाथ का महत्वपूर्ण योगदान है। इनका जन्म केरल के अलपुझा जिले के चेरथला में हुआ। इनके पिता वेदमपराम्बिल श्रीधर पणिक्कर हिंदी के प्रसिद्ध अध्यापक थे तथा इनकी माता थैंकम्मा ग्रहणी थीं। इनके पिता को विज्ञान विषय में रूचि थी, इसीलिए वह एस सोमनाथ के लिए विज्ञान तथा अंग्रेजी की किताबें लाते थे। जिससे एस सोमनाथ की रूचि विज्ञान क्षेत्र की ओर अग्रसर हुई। जिसका परिणाम यह हुआ कि वह एक एयरोस्पेस इंजीनियर बन गए।
इसरो अध्यक्ष | एस सोमनाथ |
---|---|
जन्मतिथि | जुलाई 1963 |
जन्म स्थान | केरल , चेरथला |
प्रमुख कार्य | चन्द्रयान 2, चन्द्रयान 3, PSLV , GSLV III |
पत्नी | वलसालाकुमारी |
बच्चे | 2 |
पिता - माता | वेदमपराम्बिल श्रीधर पणिक्कर , थैकम्मा |
शिक्षा | मैकेनिकल ब्रांच में बीटेक तथा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग |
एस सोमनाथ का पूरा नाम ( S Somanath Full Name in hindi )
वर्तमान इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ का पूरा नाम श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ है। लेकिन इनको एस सोमनाथ के नाम से भी जाना जाता है।
एस सोमनाथ हिस्ट्री ( S Somanath History )
एस सोमनाथ जब भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलुरू से एयरोस्पेस इंजीनियर में स्नाकोत्तर की शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। तब इनका आखिरी सेमेस्टर में इनका चयन विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में हो गया। जहां इन्होंने अब्दुल कलाम के निदेशक में PSLV ( पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल ) मिशाइल बनाने में कार्य किया, जिसका परीक्षण सफल रहा। इसके बाद यह ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान परियोजना से जुड़े और 2010 में एस सोमनाथ ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में विक्रम साराभाई स्पेस केन्द्र के GSLV Mark III ( जियोसिक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क III ) प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाई। इनको 2015 में लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेन्टर का निदेशक बनाया गया। जिस पद पर 2018 तक रहकर एस सोमनाथ ने कार्य किया।
एस सोमनाथ को 22 जनवरी 2018 को एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई और इन्हें विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का निदेशक बना दिया गया। जहां पर इन्होंने 14 जनवरी 2022 तक ईमानदारी और मेहनत से कार्य किया। जिसके बाद इसरो अध्यक्ष के. सिवन का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के कारण एस सोमनाथ जी को 15 जनवरी 2022 को इसरो का अध्यक्ष बना दिया गया। जोकि एस सोमनाथ जी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी।
एस सोमनाथ की उम्र ( S Somanath Age )
एस सोमनाथ जी का जन्म जुलाई 1963 ईस्वी को हुआ था। इस जन्मतिथि के अनुसार एस सोमनाथ की उम्र लगभग 60 वर्ष है और इस उम्र में इन्होंने भारत का पर्चम चन्द्रमा पर लहराकर इतिहास रच दिया।
एस सोमनाथ एजुकेशन ( S Somanath Education )
एस सोमनाथ की शुरूआती शिक्षा सेंट आगस्टीन हाई स्कूल, अरूर से हुई। इसके बाद ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई महाराजा कालेज, एर्नाकुलम से पूर्ण की। एस सोमनाथ ने स्नातक शिक्षा टीकेएम कालेज आफ इंजीनियरिंग, कोल्लम से की। जहां से इन्होंने विज्ञान में रुचि होने के कारण मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक डिग्री प्राप्त की। लेकिन बाद में एस सोमनाथ को लगा की उनको अंतरिक्ष के क्षेत्र में रूचि है तो उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नाकोत्तर की शिक्षा भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलुरू से पूर्ण की।
एस सोमनाथ मिशाइल वाहन लांच डिजाइन, डिजाइन इंजीनियर तथा वाहन डिजाइन स्पीड में विशेष रूप से जानकारी रखते हैं।
एस सोमनाथ की पत्नी कौन हैं? ( S Somanath Wife )
एस सोमनाथ की पत्नी का नाम वलसालाकुमारी है। जोकि वित्त मंत्रालय में जीएसटी डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं।
एस सोमनाथ का परिवार ( S Somanath Family Details )
एस सोमनाथ के पिता वेदमपराम्बिल श्रीधर पणिक्कर उस समय के प्रसिद्ध हिंदी के अध्यापक थे तथा इनकी माता जी थैकम्मा जी थी। एस सोमनाथ की पत्नी वलसालाकुमारी जीएसटी डिपार्टमेंट में कार्य करती हैं। इनके दो बेटे हैं, दोनों बेटों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
एस सोमनाथ चन्द्रयान 3 मिशन ( S Somanath Chandrayaan 3 )
चन्द्रयान 3 मिशन को एस सोमनाथ की अध्यक्षता में सफल बनाया गया। चन्द्रयान 3 की इस सफलता में इनका बहुत बड़ा योगदान है। चन्द्रयान 3 मिशन के द्वारा लैंडर की सोफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त 2023 की शाम को चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कराई गई। जोकि भारत के लिए इतिहास रचने वाली बात है क्योंकि चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अभी तक अन्य कोई देश नहीं पहुंचा है।
इसीलिए इसरो की इस उपलब्धि में एस सोमनाथ ने एक अहम भूमिका निभाई है। चन्द्रयान 2 की असफलता के बाद चन्द्रयान 3 की सफलता का महत्व बहुत ही अधिक है। इस सफलता के बाद इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने देशवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
एस सोमनाथ सैलरी ( S Somanath Salary )
एस सोमनाथ इसरो के अध्यक्ष हैं, इसलिए उनका महीने का वेतन 2.5 लाख रुपए है। इसी के साथ सरकारी भत्ते के रूप में रहने के लिए आवास तथा गाड़ी भी दी जाती है।
एस सोमनाथ इंस्टाग्राम ( S Somanath Instagram )
इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ सोशल मीडिया पर भी हैं। यह इंस्टाग्राम पर भी उपलब्ध हैं। इनकी इंस्टाग्राम आईडी का लिंक नीचे दिया गया है।
S Somanath Instagram link - click here
यह भी पढ़ें :
1. Ritu Karidhal Biography : कौन है भारत की राकेट वूमेन महिला? जिसने चन्द्रयान 3 मिशन की पकड़ी कमान
FAQ :
Q.1 इसरो प्रमुख कौन हैं ?
Ans. वर्तमान में इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ हैं।
Q.2 एस सोमनाथ कौन हैं ?
Ans. एस सोमनाथ इसरो के प्रमुख हैं।
Q.3 चन्द्रयान 3 ने चांद पर कब लैंडिंग की है ?
Ans. 23 अगस्त 2023 को।
Q.4 इसरो की फुल फॉर्म क्या है?
Ans. इसरो की फुल फॉर्म "भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन" है।