Header Ads Widget

Ritu Karidhal Biography : कौन है भारत की राकेट वूमेन महिला? जिसने चन्द्रयान 3 मिशन की पकड़ी कमान

 Ritu Karidhal Kon hai, Ritu Karidhal in hindi, Ritu Karidhal Srivastava Salary, Ritu Karidhal Education qualification, Ritu Karidhal Wikipedia, Ritu Karidhal Shrivastava, रितु करिधल कौन हैं?, ऋतु करिधल श्रीवास्तव 

      चन्द्रयान 3 मिशन को इसरो के द्वारा 14 जुलाई 2023 को लांच कर दिया गया है । इस मिशन से जुड़ी उत्तर प्रदेश लखनऊ की रितु करिधल की चर्चा बहुत तेजी से हो रही है। इस मिशन से पहले रितु करिधल इसरो के साथ आर्बिटर मंगल मिशन कर चुकी हैं।

         

    Ritu Karidhal ( रितु करिधल )

         रितु करिधल भारतीय साइंटिस्ट की दुनिया से जुड़ा हुआ एक बड़ा नाम है, जोकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) से जुड़ा हुआ है। आजकल चन्द्रयान 3 की सफल लांचिंग के साथ-साथ रितु करिधल का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। रितु करिधल के जीवन को जानने के लिए लोगों में जिज्ञासा जागृत है? कि रितु करिधल ने किस प्रकार मध्यम वर्गीय परिवार में रहकर लखनऊ से इसरो तक का सफर तय किया। 

         रितु करिधल से संबंधित सभी जानकारी की सूचना आप सभी को इस पोस्ट के माध्यम से दी जाएगी। 

         

    Ritu Karidhal Biography ( रितु करिधल बायोग्राफी )

    Ritu Karidhal Biography

           रितु करिधल का जन्म 13 अप्रैल 1975 में उत्तर प्रदेश लखनऊ में हुआ था। रितु करिधल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) में वैज्ञानिक हैं। इनका जन्म लखनऊ के मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता रक्षा सेवा में कार्यरत थे। लेकिन इनका जन्म ऐसे परिवार में हुआ था, जहां शिक्षा को अधिक महत्व दिया जाता था। इसी कारण रितु करिधल में आत्म प्रेरणा प्रेरित हुई और उन्होंने इसरो तक का सफर तय कर लिया।

           रितु करिधल का मन बचपन से ही अंतरिक्ष की गतिविधियों को देखने में लगता है। वह बचपन में आकाश के तारों को देखा करती थीं और सोचती थीं कि इन तारों के पीछे अंधेरे में क्या है? और चन्द्रमा का आकार बढ़ता-घटता क्यों है? अंतरिक्ष में ऐसी रूचि होने के कारण रितु करिधल ने बचपन से ही एयरोस्पेस इंजीनियर बनने का मन बना लिया।

           रितु करिधल अंतरिक्ष से संबंधित जानकारी को जानने के लिए अखबार से अंतरिक्ष की खबरों को काट लेती थीं। इसी के साथ -साथ इसरो और नासा के क्रियाकलापों पर भी नजर रखती थीं। रितु करिधल ने इसरो के कक्षीय मंगल मिशन में उप-संचालन की भूमिका भी निभाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जानकारी मिलती है कि रितु करिधल के द्वारा लगभग अंतरिक्ष से संबंधित 20 रिसर्च पेपर जारी किए गए हैं। इनकी प्रतिभा और कार्यों के कारण ही इन्हें भारत की राकेट वूमैन भी कहते हैं।

         

    Ritu Karidhal Education ( रितु करिधल एजुकेशन )

         रितु करिधल ने शिक्षा के क्षेत्र में भी महान उपलब्धियां प्राप्त की हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से भौतिकी में बी.एस.सी से स्नातक तथा एम.एस.सी से स्नाकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। रितु करिधल ने एयरोस्पेस इंजीनियर बनने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान आईआईएससी बैंगलोर से M.tech की डिग्री प्राप्त की। इनकी शिक्षा यहीं पर नहीं रूकी, बल्कि इन्होंने गेट परीक्षा के माध्यम से पी.एच.डी की। 

         पी.एच.डी करते समय ही सन् 1997 में रितु करिधल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में शामिल हो गईं। जिसके बाद यह इसरो के साथ काम करने लगीं।


    Ritu Karidhal Family ( रितु करिधल परिवार )

           रितु करिधल का परिवार लखनऊ में रहता है,इनके दो भाई और दो बहनें हैं। रितु करिधल की शादी श्रीवास्तव परिवार में हो चुकी है। इनके दो बच्चे आदित्य और अनिशा हैं। रितु अपने परिवार के साथ-साथ अपने करियर को संतुलित तरीके से मैनेज करती हैं। वह भारतीय वैज्ञानिक होने के साथ ही एक अच्छी भारतीय घरेलू महिला भी हैं।

           

    Ritu Karidhal Husband ( रितु करिधल के पति )

          रितु करिधल की शादी हो चुकी है,इनके पति का नाम अविनाश श्रीवास्तव है। अविनाश ने M.tech की उपाधि प्राप्त की है और टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड बैंगलोर में इंजीनियरिंग पद पर का कार्य करते हैं।

    ISRO chairman S Somanath Biography - click here 


    Ritu Karidhal Age ( रितु करिधल की आयु )

        रितु करिधल उत्तर प्रदेश लखनऊ की रहने वाली इसरो वैज्ञानिक महिला हैं। जिन्हें भारत की राकेट वूमेन के नाम से भी जाना जाता है। इनकी उम्र लगभग 48 वर्ष है।


    Ritu Karidhal Salary ( रितु करिधल वेतन )

        रितु करिधल इसरो में वैज्ञानिक हैं, जोकि इसरो के साथ मंगल कक्षीय मिशन कर चुकी हैं। जोकि इसरो का एक सफल मिशन‌ था, जिस कारण से रितु करिधल को प्रतिष्ठा और सम्मान के साथ साथ आर्थिक क्षेत्र में भी उन्नति प्राप्त हुई है। रितु करिधल की नेट वर्थ का अनुमान 9,000 करोड़ रुपए लगाया जा रहा है। जोकि बिल्कुल सटीक नहीं है, लेकिन इस आधार पर रितु का मासिक वेतन लगभग 5-6 लाख रुपए होगा।


    Ritu Karidhal In Mission Mangal  ( रितु करिधल मिशन मंगल )

         भारतीय राकेट वूमेन की मंगल मिशन मिशन में एक अहम भूमिका रही। मंगल कक्षीय मिशन में रितु करिधल डिप्टी आपरेशन डायरेक्टर अर्थात् मिशन निदेशक थी। इस मिशन की कमान को इन्होंने सफलतापूर्वक पकड़े रखा। और भारत को विश्व में मंगल पर जाने वाला चौथा देश बनाया। इस मिशन को 450 करोड़ की लागत में पूरा किया गया। जोकि सभी देशों के मुकाबले में बहुत कम थी। इस मिशन के द्वारा भारत ने मंगल पर तिरंगा लहरा दिया।

        

    Ritu Karidhal Chandrayan 3 ( रितु करिधल चन्द्रयान 3 )

        चन्द्रयान 2 को 2019 में लांच किया गया था, जिसमें रितु करिधल शामिल थीं। लेकिन चन्द्रयान 2 मिशन सफल नहीं हो पाया। जिसके कारण इसरो की पूरी टीम ने दोबारा कोशिश की और चन्द्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को लांच किया गया है। जिसमें रितु करिधल मिशन डायरेक्टर के रूप में शामिल हैं। चन्द्रयान 3 के सफल लांचिंग पर रितु करिधल तथा मिशन चन्द्रयान 3 की टीम को शुभकामनाएं दी गई है।

    Ritu Karidhal

    Ritu Karidhal Awards ( रितु करिधल पुरस्कार )

          राकेट वूमेन रितु करिधल ने अपने करियर की सफलता के उपलक्ष्य में कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

    एपीजे अब्दुल कलाम के द्वारा वर्ष 2007 में इसरो युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्राप्त हुआ।

    • ISRO टीम पुरस्कार।

    • एएसआई टीम पुरस्कार।

    • वूमेन एचीवर्स एयरोस्पेस पुरस्कार 2017 ( एसआईएटीआई द्वारा ) ।

    • विरला सन एचीवमेंटस्।


    ये भी पढ़ें :

    1. Chandrayan 3 Mission Kya Hai : इसरो के चन्द्रयान 3 मिशन के बारे में जानें सम्पूर्ण जानकारी, क्या है चन्द्रयान 3 का उद्देश्य?

    2. Seema Haider Ki Kahani : पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर का क्या है पूरा मामला ? जानें सीमा हैदर कैसे मिलीं भारत के सचिन से

    3. Neem Karoli Baba कौन हैं ? क्या है कैंची धाम आश्रम की महिमा, जहां स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग को मिली सफलता 

    4. Premanand Govind Sharan Ji Maharaj Biography : जाने कौन हैं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज जी ? जिनसे मिलने आते हैं बालीवुड के सितारे 


    FAQ :

    Q.1 रितु करिधल इसरो में कब शामिल हुई?

    Ans. रितु करिधल इसरो में वर्ष 1997 ईस्वी में शामिल हुईं।


    Q.2 राकेट वुमन ऑफ इंडिया के नाम से किसे जाना जाता है?

    Ans. रितु करिधल।


    Q.3 रितु करिधल का जन्म कब हुआ?

    Ans. 13 अप्रैल 1975 में।


    Q.4 इसरो की फुल फॉर्म क्या है?

    Ans. इसरो की फुल फॉर्म इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन है।