Header Ads Widget

Chandrayan 3 Mission Kya Hai : इसरो के चन्द्रयान 3 मिशन के बारे में जानें सम्पूर्ण जानकारी, क्या है चन्द्रयान 3 का उद्देश्य?

Chandrayan 3, Chandrayan 3 Launch Vehicle, Chandrayan 3 update, Chandrayan 3 Launch, Chandrayan 3 Live, Chandrayan 3 Launch date, Chandrayan 3 Live, चन्द्रयान 3, चन्द्रयान 3 मिशन, चन्द्रयान 3 की जानकारी, चन्द्रयान 3 लांच, चन्द्रयान 3 कब होगा, इसरो चन्द्रयान उ, चन्द्रयान 3 की स्पीड कितनी है, भारत का चन्द्रयान 3, चन्द्रयान 3 की तैयारी, चन्द्रयान 3 लाइव

       इसरो ने भारतीय तिरंगे को चांद पर लहराने के लिए एक बार फिर से चन्द्रयान मिशन को लांच किया है। इसरो का यह मिशन चन्द्रयान 3 है, जिसपर भारतीयों के साथ-साथ विश्व के बहुत से देशों की नजरें टिकी हुई हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान इसरो का यह मिशन भारत को नई ऊंचाईयां प्रदान करेगा।

          

    चन्द्रयान 3 विकीपीडिया ( Chandrayan 3 Wikipedia )

    Chandrayan 3 Mission

         चन्द्रयान 2 मिशन के असफल होने के बाद इसरो के द्वारा चन्द्रयान 3 मिशन को लांच किया गया है। जोकि पृथ्वी से चन्द्रमा तक 3,84,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इसरो यदि इस मिशन में सफल हो जाता है,तो भारत चन्द्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश हो जाएगा। अभी तक चन्द्रमा पर पहुंचने में चीन, अमेरिका और रूस ने सफलता प्राप्त की है।

         चन्द्रयान 3 मिशन में विक्रम लैंडर तथा प्रज्ञान रोवर शामिल हैं। रोवर चन्द्रमा की सतह पर उतरकर चलने का कार्य करता है। इस मिशन में राकेट लांच वाहन मार्क LVM 3 है। जोकि चन्द्रयान 2 में शामिल GSLV MK-2 के मुकाबले अधिक शक्तिशाली है।

    Chandrayan 3 Mission


         चन्द्रयान 3 मिशन के रोकेट में आर्बिटर को नहीं लगाया गया है बल्कि इसमें प्रोपल्शन माड्यूल, लैंडर तथा प्रज्ञान रोवर शामिल हैं। राकेट लैंडर और रोवर को चन्द्रमा की कक्षा के 100 km की दूरी तक छोड़ देगा और अलग हो जाएगा।


    मिशन का नाम चन्द्रयान 3
    संगठन का नाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO )
    राकेट LVM 3 M4
    लैंडर विक्रम
    रोवर प्रज्ञान
    पेलोड वजन प्रोपल्शन माड्यूल - 21488 किग्रा, लैंडर तथा प्रज्ञान सहित वजन- 1752 किग्रा & कुल वजन - 3900 किग्रा
    प्रक्षेपण स्थल सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
    मिशन डायरेक्टर रितु करिधल
    प्रोजेक्ट डायरेक्टर एस. उन्नीकृष्णन्न
    वेबसाइट Chandrayan3.gov.in

          

    चन्द्रयान 3 मिशन क्या है? ( What is Chandrayan 3 Mission? )

         चन्द्रयान 3 भारत का चन्द्रमा पर पहुंचने का मिशन है। जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान इसरो के द्वारा किया जा रहा है। इस मिशन के द्वारा भारतीय इसरो साइंटिस्ट रोवर को चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराएंगे। जिसके द्वारा चन्द्रमा पर रिसर्च की जाएगी और चन्द्रमा की जानकारी भारत के पास आएगी।


    चन्द्रयान 3 कब लांच होगा? ( Chandrayan 3 Launch Date and Time )

           भारतीय स्पेस संस्थान इसरो के द्वारा चन्द्रयान 3 लांच की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। चन्द्रयान 3 को इसरो के द्वारा 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:35 पर लांच किया जाएगा। जिसके बाद चन्द्रयान 3 का राकेट चन्द्रमा के सफर पर सफलता पूर्वक पृथ्वी की कक्षा के बाहर निकल जाएगा।


    चन्द्रयान 3 कहाॅं लांच किया गया? ( Chandrayan 3 Launch Place )

         चन्द्रयान 3 मिशन को इसरो के द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लांच किया गया है। जोकि आंध्रप्रदेश, तिरूपति जिला के श्रीहरिकोटा में स्थित है। 

         

    चन्द्रयान 3 में लैंडर कौन सा है? ( Chandrayan 3 Lander Name )

        चन्द्रयान 3 में विक्रम लैंडर है, जोकि चन्द्रयान 2 मिशन में भी था। लेकिन इसरो के द्वारा चन्द्रयान 2 की असफलताओं से बहुत कुछ सीखा गया है। जिसके बाद विक्रम लैडर में सुधार भी किए गए हैं। इस बार चन्द्रयान 3 के विक्रम लैंडर को अधिक सक्षम शक्ति से बनाया गया है, जोकि स्पीड को कम तथा अधिक करने में पहले से ज्यादा कामयाब है।

    Chandrayan 3 Mission

    चन्द्रयान 3 का बजट कितना है? ( Chandrayan 3 Budget )

        इसरो के द्वारा चन्द्रयान 3 का बजट, चन्द्रयान 2 के मुकाबले बहुत कम कर दिया गया है। जोकि इसरो की एक सफलता ही है। चन्द्रयान 2 को 2019 में लांच किया गया था, तब उसका बजट 870 करोड़ रुपए था। लेकिन चन्द्रयान 3 का बजट 615 करोड़ रुपए है, जिसके द्वारा चन्द्रमा का सफर तय किया जाएगा।


    चन्द्रयान 3 मिशन का उद्देश्य ( Chandrayan 3 Mission Aim )

         चन्द्रयान 3 के उद्देश्य के बारे में इसरो के द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है। जोकि निम्नलिखित हैं -

    1. विक्रम लैंडर की चन्द्रमा पर सोफ्ट लैंडिंग करानी है।

    2. चन्द्रमा पर रोवर के द्वारा रिसर्च करनी है और वहां पर धातुओं, मिट्टी,पानी आदि के बारे में जानकारी लेनी है।

    3. चन्द्रमा की सतह पर उतरकर कुछ वैज्ञानिक प्रयोगों को करना है।


    चन्द्रयान 3 की लैंडिंग तिथि क्या है? ( Chandrayan 3 Landing Date )

         चन्द्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को लांच कर दिया गया है। इसरो साइंटिस्टों की गणना के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि चन्द्रयान 3 का विक्रम लैंडर चन्द्रमा पर 23 या 24 अगस्त को लैंडिंग कर सकता है अर्थात् विक्रम लैंडर को चन्द्रमा पर पहुंचने में लगभग 40 दिन का समय लगेगा।

     ISRO chairman S Somanath Biography - click here


    चन्द्रयान 2 क्यों असफल हो गया था?

         चन्द्रयान 2 मिशन एक सफल मिशन ही था, लेकिन अन्तिम के कुछ मिनटों में वह असफल मिशन हो गया। जिसका कारण है, विक्रम लैंडर चन्द्रमा पर लैंडिंग करने वाला ही था। लेकिन उस समय उसकी गति बहुत अधिक थी, जिसको इसरो साइंटिस्टों के द्वारा कंट्रोल नहीं किया जा सका। जिससे विक्रम लैंडर की चन्द्रमा की सतह पर बहुत तेज गति से लैंडिंग होने के कारण इसरो का विक्रम लैंडर से कंट्रोल टूट गया। 

          विक्रम लैंडर से कंट्रोल टूट जाने के कारण चन्द्रयान 2 मिशन असफल हो गया। जिसकी अगली सीढ़ी चन्द्रयान 3 को लांच कर दिया गया है।


    चन्द्रयान 3 मिशन चन्द्रयान 2 से किस प्रकार भिन्न है?

    Chandrayan 3 Mission

            चंद्रयान 3 तथा चन्द्रयान 2 दोनों मिशनों को इसरो के द्वारा लांच किया गया है और इनके उद्देश्य भी समान हैं लेकिन यह दोनों मिशन राकेट की बनावट, योजना और शक्ति के अनुसार भिन्न हैं। चन्द्रयान 2 मिशन में लैंडर, रोवर तथा आर्बिटर था लेकिन चन्द्रयान 3 में आर्बिटर को हटा दिया गया है। चन्द्रयान 3 के द्वारा लैंडर विक्रम की लैंडिंग सीधे चन्द्रमा की सतह पर कराई जाएगी। इसीलिए आर्बिटर को रोवर से हटा दिया गया है।

          विक्रम लैंडर को चन्द्रयान 2 के मुकाबले चन्द्रयान 3 में अधिक शक्तिशाली और सक्षम बनाया गया है। जिसके कारण इस पर इसरो के द्वारा अधिक प्रभावी कंट्रोल रहेगा। यही कारण है कि इस बार भारत चन्द्रयान 3 की सफलता का परचम विश्व में फैलाएगा।


    चन्द्रयान 3 की सफलता से भारत को क्या लाभ होगा?

          चन्द्रयान 3 की सफलता से भारत विश्व कप चौथा ऐसा देश होगा जोकि चन्द्रमा पर पहुंच जाएगा। इसी के साथ भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अन्य देशों के मुकाबले शक्ति के रूप में उभर कर आएगा।

           चन्द्रयान 3 की सफलता का प्रभाव भारत की जीडीपी पर भी देखने को मिलेगा। यदि भारत इस मिशन में सफल हो जाता है तो, उसको अन्य देशों की सेटेलाइट लांच करने के लिए मौका मिलेगा। जिसके द्वारा अंतरिक्ष व्यापार से भारत को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा।


    ये भी पढ़ें :

    1. Seema Haider Ki Kahani : पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर का क्या है पूरा मामला ? जानें सीमा हैदर कैसे मिलीं भारत के सचिन से

    2. Neem Karoli Baba कौन हैं ? क्या है कैंची धाम आश्रम की महिमा, जहां स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग को मिली सफलता 

    3. Premanand Govind Sharan Ji Maharaj Biography : जाने कौन हैं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज जी ? जिनसे मिलने आते हैं बालीवुड के सितारे 

    4. Mjpru University NIRF Ranking 2023 : महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी बरेली को एनआईआरएफ ने प्रदेश में दिया 9वां स्थान, जाने देश और एशिया में कौन-सा स्थान? 


    FAQ :

    Q.1 ISRO की फुल फॉर्म क्या है?

    Ans. Indian Space Research Organisation.


    Q.2 इसरो के वर्तमान चैयरमेन कौन हैं?

    Ans. एस.सोमनाथ ।


    Q.3 चन्द्रयान 3 का बजट कितना है?

    Ans. 615 करोड़ रुपए।


    Q.4 चन्द्रयान 1 का मिशन कब किया गया था?

    Ans. चन्द्रयान 1 को 2008 में लांच किया गया था।