Header Ads Widget

New Parliament House Building : 1200 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई नई संसद भवन की बिल्डिंग, जाने इसमें क्या खास है ?

 New Parliament Buliding, New Parliament House New Delhi, New Parliament Inauguration Date, New Parliament of India, New Parliament Buliding Name, New Sansad Bhavan Design, New Sansad Bhavan architect, New Sansad Bhavan Name, New Sansad Bhavan Ka Udghatan, New Sansad Bhavan Kaha bana hai

   भारत की राजधानी दिल्ली में नई संसद का निर्माण किया गया है, जोकि अब पूर्ण हो गया है। जिसका उद्घाटन भारत के वर्तमान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 28 मई 2023 को किया जाएगा। इस संसद भवन का निर्माण अगले 150वर्षो तक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

        

    नई संसद भवन ( New Parliament House Building )

        भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसका मंदिर संसद भवन है। जिसमें जन-जन की बातों पर चर्चा की जाती है और देश के भविष्य को तय किया जाता है। लेकिन आधुनिक समय के साथ-साथ भारत की पुरानी संसद में नई तकनीकी का अभाव देखने को मिला और साथ ही कुछ अन्य कारण भी हैं, जिसके कारण नए संसद भवन का निर्माण किया गया है। नये संसद भवन की बिल्डिंग पुराने संसद भवन की बिल्डिंग से तीन गुना बड़ी बनाई गई है। जिसमें संविधान हाल, पुस्तकालय हाल, समिति कक्ष तथा सासंदों के लिए भोजन क्षेत्र का भी निर्माण किया गया है।

    New Parliament House


    नई संसद भवन विकीपीडिया ( New Parliament House Wikipedia )

        नई संसद भवन के निर्माण की नींव 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रखी गई। नई संसद 4 मंजिला बनाई गई है जोकि 64500 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई है। इसके निर्माण का टेंडर भारतीय कंपनी टाटा को दिया गया जिसने लगभग 28 महीने में नए संसद भवन का निर्माण कर दिया। इसका निर्माण इस प्रकार से किया गया है कि अगले 150 वर्षों की जरूरत इसी के द्वारा पूरी की जा सके।


    बिल्डिंग नाम नई संसद भवन
    स्थान दिल्ली,भारत।
    मंजिल 4
    आकृति त्रिभुजाकार
    प्रमुख दरवाजे 3 ( ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार तथा कर्म द्वार )
    निर्माण नींव 10 दिसंबर 2020
    उद्घाटन 28 मई 2023
    निर्माण कंपनी टाटा
    उद्घाटन कर्ता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
    लागत ₹1200 करोड़

    नए संसद भवन की आवश्यकता क्यों है?

          भारत में नए संसद भवन का निर्माण आधुनिक समय की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है। पुरानी संसद भवन की बिल्डिंग में भूकंप संकट के आसार, सुरक्षा की अभाव, लोकसभा तथा राज्यसभा में सीटों की कमी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट की सुविधाएं ना होना। ये प्रमुख कारण थे जिसके कारण नई संसद भवन की बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। इसी के साथ-साथ संसद भवन में आधुनिक उपकरणों की जरूरत को भी महसूस किया गया। नई संसद भवन का निर्माण भारतीय संस्कृति की आधारशिला पर किया गया है। जिसमें भारतीय संविधान और अशोक चक्र को मुख्य रूप से संसद भवन के केंद्र में स्थान दिया गया है।


    नई संसद भवन त्रिभुजाकार क्यों है?

         नए संसद भवन की बिल्डिंग को त्रिभुजाकार आकृति में बनाया गया है। जिसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण है । यह भारतीय संस्कृति के अनुसार तीन कोणों से मिलकर बनी हुई,एक बन्द आकृति है। जोकि क्षीयंत्र के आकार से प्रभावित है, जोकि संगठन और शक्ति को प्रदर्शित करता है। यही मुख्य वजह है,जिसके कारण भारतीय संसद को त्रिभुजाकार बनाया गया है।


    नई संसद भवन में कितनी सीटें हैं?

          नई संसद में पुरानी संसद के मुकाबले 150% सीटों की संख्या अधिक है। वर्तमान समय में लोकसभा तथा राज्यसभा में सांसदों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण पुराने संसद भवन में सीटों का अभाव देखने को मिला, जोकि नई संसद भवन की बिल्डिंग बनने का एक मुख्य कारण रहा। पुराने संसद भवन में लोकसभा तथा राज्यसभा की सीटें क्रमशः 550 तथा 250 थी, लेकिन नई संसद भवन परिसर में इसमें बढ़ोतरी करके लोकसभा की 888 सीटें तथा राज्यसभा की 384 सीटें कर दी गई हैं। इसी के साथ इसमें संयुक्त सत्र के लिए अर्थात् लोकसभा तथा राज्यसभा सांसदों की एक साथ बैठक के लिए 1280 सीटों के हाल का निर्माण किया गया है।


    नई संसद भवन की विशेषताएं ( Naye Sansad Bhavan Ki Visheshtaen )

        भारत के नए संसद भवन बिल्डिंग की विशेषताएं निम्नलिखित हैं -

    • नए संसद भवन की बिल्डिंग भूकंप से कभी भी प्रभावित नहीं होगी।
    • इसमें Z तथा Z++ सुरक्षा की सुविधा है।
    • संसद भवन की सभी सीटों पर आडियो तथा वीडियो टेक्नोलॉजी की सुविधा है।
    • संसद की सभी सीटों में इलैक्ट्रोनिक्स डिवाइसेस की सुविधा है।
    • संसद भवन में लोकसभा सीट 888, राज्यसभा सीट 384 तथा संयुक्त सत्र सीटों की संख्या 1280 है।
    • इसमें संविधान हाल बनाया गया है, जिसमें संविधान की कापी रखी जाएगी।
    • इसकी आकृति त्रिभुजाकार है, जिसमें प्रमुख तीन दरवाजे हैं जिनके नाम ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार तथा कर्म द्वार हैं।
    • नए संसद भवन की बिल्डिंग 4 मंजिला है, जिसकी छत पर 6.5 मीटर ऊंचा तथा 9500 किलोग्राम के कांसे का अशोक चक्र बना हुआ है।
    • नए संसद भवन में पुराने के मुकाबले 30% बिजली कम खपत होगी।
    • नई संसद भवन की बिल्डिंग में पुस्तकालय, समिति कक्ष तथा भोजन कक्ष की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
    • नए संसद भवन के प्रमुख द्वार पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है, इसी के साथ श्लोक भी दीवारों पर लिखे गए हैं।
    • नया संसद भवन पुराने संसद भवन से करीब तीन गुना अधिक बड़ा बना हुआ है।

    नई संसद भवन का उद्घाटन कब होगा? ( New Parliament Inauguration )

        भारतीय संसद भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, इसका उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 28 मई 2023 को किया जाएगा। जोकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के मार्गदर्शन में अहम भूमिका में नजर आएगा।


    नई संसद भवन की लागत ( New Parliament House Cost )

        नई संसद भवन के निर्माण कार्य को 10 दिसंबर 2020 को भारतीय टाटा कंपनी को दिया गया। जिसने 64,500 वर्ग मीटर में नई संसद भवन की बिल्डिंग को बनाकर तैयार किया। इसके बनने में कंपनी के द्वारा लागत का अनुमान 861 करोड़ रुपए लगाया गया था, लेकिन कुछ अन्य कार्यों की बजह से नए संसद भवन के निर्माण में 1200 करोड़ रुपए की लागत आई है।


    नई संसद भवन का डिजाइनर कौन है?

          नई संसद भवन की बिल्डिंग डिजाइन को गुजरात की आर्किटेक्ट कंपनी HCP डिजाइन्स के द्वारा बनाया गया है, जिसको इसी कंपनी के आर्किटेक्ट विमल पटेल ने डिजाइन करके तैयार किया है।


    नया संसद भवन कहाॅं है? ( New Parliament House Building Location )

       नई संसद भवन का निर्माण भारत की दिल्ली में किया गया है। इसकी त्रिभुजाकार नई बिल्डिंग को पुराने संसद भवन की बिल्डिंग के ठीक सामने बनाया गया है।


    ये भी पढ़ें :

    1. Google Bard AI : गूगल बार्ड एआई क्या है ? जाने कैसे Chat GPT को दे रहा है टक्कर

    2. Apple Store India : मुम्बई में खुला भारत का पहला एप्पल स्टोर, एप्पल सीईओ टिम कुक ने की ओपनिंग 

    3. Btech Pani Puri Wali : 21 साल की लड़की गोलगप्पे बेचकर कमाती है 9 लाख रुपए प्रति माह, जाने कौन है ?

    4. Chat GPT क्या है और कैसे काम करता है | Chat GPT का जाने क्या इतिहास है?


    FAQ :

    Q.1 नई संसद भवन की आकृति कैसी है?

    Ans. त्रिभुजाकार।


    Q.2 भारतीय पुराने संसद भवन का निर्माण कब हुआ था?

    Ans. 1927 ईस्वी में।


    Q.3 नए संसद भवन का उद्घाटन कौन करेगा?

    Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।


    Q.4 New Parliament Building Built by Which Company?

    Ans. Tata Company.