Header Ads Widget

Braj Bhushan Saran Singh Case : ब्रजभूषण शरण सिंह कौन है? भारतीय पहलवान क्यों कर रहे प्रदर्शन, जाने क्या है पूरा मामला

Braj Bhushan Singh, Braj Bhushan Singh Cost, Braj Bhushan Singh Sansad, Braj Bhushan Singh in hindi, Braj Bhushan Singh News hindi, Braj Bhushan Singh Kon hai, Braj Bhushan Singh News, ब्रजभूषण शरण सिंह की जीवनी, Braj Bhushan Saran Singh wife, Braj Bhushan Saran Singh Family 

       भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा भारतीय कुश्ती संघ के वर्तमान अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह आजकल चर्चा में बने हुए हैं। जिसका कारण भारतीय पहलवानों द्वारा ब्रजभूषण पर लगाए जाने वाले यौन उत्पीडन से संबंधित आरोप हैं। इसमें कुश्ती से जुड़े मुख्य नाम साक्षी मलिक , विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया तथा संगीता फोगाट जैसे नाम शामिल हैं।

          

    ब्रजभूषण शरण सिंह विकिपीडिया ( Braj Bhushan Saran Singh Wikipedia )

         ब्रजभूषण शरण सिंह का जन्म 8 जनवरी 1957 में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुआ। जोकि गोंडा जिले के राजपूत खानदान से संबंधित हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के के साकेत पीजी कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। 1981 ईस्वी में ब्रज भूषण ने केतकी देवी सिंह से शादी की और उनके 4 बच्चे हुए। जिसमें से तीन लड़के तथा एक लड़की है।

        यदि बृजभूषण शरण सिंह के राजनीतिक जीवन की बात करें, तो इन्होंने अब तक जो भी चुनाव लड़ा है। उसमें हमेशा बहुमत से जीत दर्ज की है। बृजभूषण ने अपने राजनीतिक जीवन में अभी तक समाजवादी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ें हैं। वर्तमान समय में ब्रजभूषण लोकसभा सदस्य तथा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं।


    नाम ब्रजभूषण शरण सिंह
    जन्म तिथि 8 जनवरी 1957
    जन्म स्थान उत्तर प्रदेश, गोंडा
    पत्नी केतकी देवी सिंह
    बच्चा 3 लड़के तथा 1 लड़की।
    वर्तमान सांसद कैसरगंज
    राजनीति पार्टी भारतीय जनता पार्टी (1999-2008 तथा 2014 से अभी तक), समाजवादी पार्टी ( 2008-2014)
    कालेज के साकेत पीजी कॉलेज अयोध

    ब्रजभूषण शरण सिंह कौन हैं? ( Braj Bhushan Saran Singh Kaun Hai ? )

         ब्रजभूषण शरण सिंह की गोंडा जिले में बाहुबली नेता के रूप में छवि है। बृजभूषण शरण सिंह जिस भी पार्टी से चुनाव में खड़े होते हैं, वह उस पार्टी से चुनाव में जीत जाते हैं। ब्रजभूषण शरण सिंह का कहना है कि " पार्टी को उनकी जरूरत है, उन्हें पार्टी की नहीं। ब्रजभूषण पर पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चोरी, डकैती, हत्या, अपराधिक धमकी का प्रयास तथा अपहरण जैसे 38 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ब्रजभूषण शरण सिंह वर्तमान में कैसरगंज के सांसद तथा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर हैं।

    Braj Bhushan Saran Singh Kaun hai

    ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद ( Braj Bhushan Saran Singh Member of Parliament )

         ब्रजभूषण शरण सिंह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से कैसरगंज के सांसद हैं। ब्रजभूषण शरण सिंह को विवादों के चलते हुए जेल भी जाना पड़ा। जिसके कारण सांसदी के चुनाव में उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह खड़ी हुई। इसका परिणाम यह हुआ कि केतकी देवी सिंह ने भी चुनाव में जीत हासिल की। ब्रजभूषण का राजनीतिक जीवन अभी तक बहुत ही मजबूत रहा है।


    ब्रजभूषण शरण सिंह न्यूज ( Braj Bhushan Saran Singh News )

        ब्रजभूषण शरण सिंह से जुड़ी ख़बरें आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहें हैं।जिसमें गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बंजर पूनिया तथा संगीता फोगाट जैसे मुख्य नाम भी शामिल हैं। इन पहलवानों का ब्रजभूषण पर यौन उत्पीडन का आरोप है। जिसके कारण ब्रजभूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और भारतीय कुश्ती महासंघ के पद से निलंबित किया जाए।


    ब्रजभूषण शरण सिंह केस ( Braj Bhushan Saran Singh Case )

        ब्रजभूषण शरण सिंह पर भारतीय पहलवानों के द्वारा यौन उत्पीडन का आरोप लगाया गया है।

    • पहलवानों का कहना है कि ब्रजभूषण ने एक नाबालिग पहलवान के साथ यौन उत्पीडन किया।
    • एक महिला पहलवान का कहना है कि अपनी सांस की जांच के बहाने ब्रजभूषण ने स्तन दबाए और पेट से यौन को छूने लगे।
    • एक महिला पहलवान का कहना है कि वर्ष 2018 में ब्रजभूषण ने बिना अनुमति के ट्रेनिंग जर्सी को पेट से उठा दिया।
    • एक महिला पहलवान का कहना है, कि ब्रजभूषण ने उनसे ट्रेनिंग रूम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
    • अन्य महिला पहलवानों के ब्रजभूषण पर गलत तरह से स्पर्श और जबरदस्ती उत्पीड़न करने के आरोप शामिल हैं।
        जिसके कारण पहलवानों का कहना है कि ब्रजभूषण शरण सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ से निष्कासित किया जाए और ब्रजभूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

    ब्रजभूषण शरण सिंह विवाद ( Braj Bhushan Saran Singh Controversy )

       ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। क्योंकि जो पहलवान पहले बृज भूषण के खिलाफ नहीं बोल पा रहे थे,वह अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। बजरंग पूनिया विनेश फोगाट साक्षी मलिक और संगीता फोगाट ने जनवरी 2023 से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शित करना शुरू किया था। तब इन पहलवानों को आश्वासन दिलाया गया की बृजभूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और इन आरोपों की जांच की जाएगी। लेकिन अप्रैल तक इस पर कोई भी सुनवाई आगे नहीं बढ़ी। जिसके कारण पहलवानों ने पुनः अप्रैल से धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

       इसी के साथ अब पहलवानों ने अन्य पार्टी के नेताओं को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। जिसके कारण उनकी बात जल्दी से जल्दी सुनी जाए।

       पहलवानों की अभी तक बात ना सुनी जाने के कारण उन्होंने अपने गोल्ड मेडल को गंगा में बहाने का निश्चय किया। लेकिन फिर से नेताओं के आश्वासन देने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।


    ये भी पढ़ें :

    1.IBPS RRB Recruitment 2023 : ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक में क्लर्क, PO तथा अधिकारी के 8611 पदों पर निकली बम्पर भर्ती 

    2.Google Bard AI : गूगल बार्ड एआई क्या है ? जाने कैसे Chat GPT को दे रहा है टक्कर

    3.Btech Pani Puri Wali : 21 साल की लड़की गोलगप्पे बेचकर कमाती है 9 लाख रुपए प्रति माह, जाने कौन है ?

    4.Apple Store India : मुम्बई में खुला भारत का पहला एप्पल स्टोर, एप्पल सीईओ टिम कुक ने की ओपनिंग 


    FAQ :

    Q.1 भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष कौन है?

    Ans. ब्रजभूषण शरण सिंह।


    Q.2 ब्रजभूषण शरण सिंह पर कितने मुकदमे हैं?

    Ans. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ब्रजभूषण शरण सिंह पर 38 मुकदमे हैं।


    Q.3 ब्रजभूषण शरण सिंह मामला क्या है?

    Ans. भारतीय महिला पहलवानों के द्वारा ब्रजभूषण पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया गया है।


    Q.4 ओलम्पिक पहलवान भारत में विरोध क्यों कर रहे हैं?

    Ans. महिला पहलवानों का कहना है कि, ब्रजभूषण ने उनके साथ यौन उत्पीडन किया है, इसलिए ब्रजभूषण को भारतीय कुश्ती महासंघ के पद से निलंबित किया जाए।