राष्ट्रीय प्रवेश पृथक्करण परीक्षा ( NEST ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नेस्ट ( NEST ) भारत में कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। जिसके द्वारा सरकारी संस्थान से एकीकृत पांच वर्षीय M.SC कोर्स करने का मौका मिलता है।
What is NEST ? [ नेस्ट क्या है? ]
NEST भारत में कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस परीक्षा के द्वारा भारत के प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भुवनेश्वर ( NISER ) तथा मौलिक विज्ञान प्रकर्ष केन्द्र ( CEBS ) से पांच वर्षीय एकीकृत M.sc कोर्स करने का अवसर मिलता है। एकीकृत पांच वर्षीय M.sc कोर्स में B.sc तथा M.sc दोनों कोर्स शामिल होते हैं। इसके द्वारा अभ्यार्थी जिस विषय से स्नातक करता है उसी विषय से मास्टर डिग्री भी प्राप्त करता है। NEST परीक्षा के द्वारा कोर्स करने पर अभ्यार्थी को पांच वर्ष बाद सीधे स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त होती है।
NEST 2023 Registration [ नेस्ट 2023 रजिस्ट्रेशन ]
NEST प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 27 फरवरी 2023 से शुरू किया गया है। जो भी अभ्यार्थी 12 वीं के बाद B.sc और M.sc करना चाहते हैं,वह इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकता है। NEST की परीक्षा 12वीं के बाद एकीकृत पांच वर्षीय M.sc कोर्स के लिए कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा है।
NEST प्रवेश परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जोकि अभ्यार्थी NEST की अधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर कर सकते हैं।
NEST 2023 Notification - Click Here
NEST 2023 Application Form Date [ नेस्ट 2023 आवेदन फार्म की तिथि ]
NEST प्रवेश परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। नेस्ट के नोटिफिकेशन को भी जारी कर दिया गया है जिसमें आवेदन फॉर्म से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण दिया गया है जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
महत्वपूर्ण | तिथियां |
---|---|
आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि | 27 फरवरी 2023 |
आवेदन फॉर्म भरने की अन्तिम तिथि | 17 मई 2023 |
आवेदन फॉर्म शुल्क जमा की अन्तिम तिथि | 17 मई 2023 |
प्रवेश पत्र | 12 जून 2023 |
परीक्षा तिथि | 24 जून 2023 |
परिणाम घोषित | जुलाई 2023 |
What is NEST Full Form? [ नेस्ट की फुल फॉर्म क्या है? ]
NEST भारत में एकीकृत पांच वर्षीय M.Sc कोर्स को प्रतिष्ठित संस्थान से कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। NEST की फुल फॉर्म " National Entrance Screening Test" है जिसका हिन्दी में अर्थ "राष्ट्रीय प्रवेश पृथक्करण परीक्षा" है।
NEST 2023 Application Fees [ नेस्ट 2023 आवेदन फीस ]
NEST प्रवेश परीक्षा का आवेदन फॉर्म आनलाइन प्रक्रिया के द्वारा भरा जाता है। इस आवेदन फार्म की फीस जाति के अनुसार विभाजित है। जिसका विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।
Catagory ( जाति ) | Fees ( शुल्क ) |
---|---|
Gen/OBC/EWS | ₹1200 |
SC/ST/PH | ₹600 |
All Catagory Female ( सभी जाति की महिलाएं) | ₹600 |
NEST 2023 Eligibility Criteria [ नेस्ट 2023 के लिए योग्यता ]
NEST प्रवेश परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यार्थी के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए। जिन अभ्यार्थियों के पास नीचे दी गई योग्यताएं हैं वह प्रवेश परीक्षा के फॉर्म को भरने के लिए योग्य हैं।
NEST 2023 Catagory Wise Seat Details [ नेस्ट 2023 जाति अनुसार सीट विवरण ]
NEST 2023 की यह प्रवेश परीक्षा 257 सीटों के लिए कराई जाएगी। इन सीटों को जाति अनुसार विभाजित किया गया है जिसकी जानकारी नीचे सारणी में दी गई है।
Catagory ( जाति ) | NISER | CEBS |
---|---|---|
Gen | 101 | 23 |
EWS | 0 | 06 |
OBC | 54 | 15 |
SC | 30 | 09 |
ST | 15 | 04 |
Divyangjan ( दिव्यांगजन ) | 5% सीट सभी जाति में | 5% सीट सभी जाति में |
Total ( कुल ) | 200 | 57 |
NEST 2023 Exam Pattern [ नेस्ट 2023 का परीक्षा पैटर्न ]
NEST परीक्षा में चार विषय होते हैं, प्रत्येक विषय से 50 अंक का पेपर आता है। इस पेपर का आयोजन दो पालियों में किया है।
Subject ( विषय ) | Marks ( अंक ) |
---|---|
Physics ( भौतिक विज्ञान ) | 50 |
Chemistry ( रसायन विज्ञान ) | 50 |
Biology ( जीवविज्ञान ) | 50 |
Mathematics ( गणित ) | 50 |
NEST 2023 Syllabus [ नेस्ट 2023 का सिलेबस ]
NEST प्रवेश परीक्षा में 11 वीं तथा 12वीं स्तर का सिलेबस पेपर में आता है।