भारतीय सशस्त्र बलों की शाखा भारतीय वायु सेना के सैनिकों के चयन के लिए फॉर्म आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। भारतीय सेना में सैनिकों का चयन पहले भारतीय सशस्त्र भर्ती के द्वारा किया जाता था लेकिन वर्ष 2022 से भारतीय सैनिकों की भर्ती अग्निपथ योजना के द्वारा कराई जाती है। अग्निपथ योजना के अनुसार सैनिकों का चयन भारतीय सेना में 4 वर्षों के लिए किया जाएगा। अग्निपथ योजना के द्वारा चयनित सैनिकों को अग्नि वीर कहते हैं।
भारतीय रक्षा मंत्रालय के द्वारा वायुसेना अग्निवीर के पदों पर भर्ती निकाली गई है।जो भी अभ्यार्थी आवेदन फॉर्म भरने के लिए योग्य है वह आनलाईन फार्म को भर सकता है।
Agniveer Airforce Highlights
देश | भारत |
---|---|
समुदाय | भारतीय सशस्त्र बल |
प्रकार | वायु सेना |
स्थापना | 26 जुलाई 1950 , 73 साल पहले |
भूमिका | हवाई युद्ध |
मुख्यालय | एकीकृत रक्षा मुख्यालय,नई दिल्ली |
आदर्श वाक्य | नभः स्पृशं दीप्तम्। |
अधिकारिक वेबसाइट | https://indianairforce.nic.in |
Agniveer Airforce 2023 Recruitment
अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्नि वीर वायु की भर्ती निकाली गई है। अग्नि वीर वायु सैनिकों को हवाई युद्ध के लिए तैयार किया जाता है। अग्निपथ योजना से भर्ती हुए सैनिकों को 4 वर्षों के लिए भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा, 4 साल के बाद 25% सैनिकों को पूर्ण रूप से भारतीय सेना में शामिल कर लिया जाएगा।
अग्निपथ अग्नि वीर वायु का नोटिफिकेशन रक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी कर दिया गया है। अग्नि वीर वायु के फार्म आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यार्थी आवेदन फॉर्म भरना चाहता है तो वह https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ की बेबसाइट पर आनलाईन आवेदन कर सकता है।
Agniveer Airforce 2023 Application Form
अग्निपथ वायु सेना भर्ती निकाली गई है,जिसमें आनलाईन फार्म आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अग्निपथ योजना के द्वारा वायुसेना भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें फार्म आवेदन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी गई है। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
महत्वपूर्ण | तिथियां |
---|---|
फार्म आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 17 मार्च 2023 |
फार्म आवेदन की अन्तिम तिथि | 31 मार्च 2023 |
फार्म फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2023 |
परीक्षा तिथि | 20 मई 2023 |
प्रवेश पत्र की तिथि | जल्द सूचित |
Apply Agniveer Airforce - Click Here
Agniveer Airforce 2023 Application Fee
अग्निपथ वायु सेना में फार्म भरने वाले अभ्यार्थीयों के लिए फॉर्म आवेदन की फीस की जानकारी को नोटिफिकेशन में दिया गया है जो कि नीचे दी जानकारी के अनुसार है।
Catagory ( जाति ) | Fee |
---|---|
Gen/OBC/EWS | ₹250 |
SC/ST | ₹250 |
Agniveer Airforce 2023 Age Limit
अग्निपथ वायु सेना में फार्म आवेदन करने वाले अभ्यार्थी की का जन्म 26 दिसंबर 2002 से 26 जून 2006 के बीच की तिथि में होना चाहिए।
वायु सेना में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा कम से कम 17.5 वर्ष तथा अभ्यार्थी की अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
Agniveer Airforce Eligibilty 2023
अग्निपथ वायु सेना में आवेदन फॉर्म भरने वाले अभ्यार्थीयों के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए।
• अभ्यार्थी का 10+2 में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा गणित विषय में 50% तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। OR
• अभ्यार्थी को 3 वर्ष की किसी भी इंजीनियरिंग डिग्री में 50% तथा अंग्रेजी भाषा में 50% अंक से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Agniveer Airforce 2023 Salary
अग्निपथ वायु सेना योजना के द्वारा भारतीय सैनिकों का चयन 4 वर्षों के लिए किया जाएगा। जिनमें सैनिकों को दिए जाने वाले वेतन का विवरण नीचे दिया गया है।
वर्ष | महीने का वेतन | हाथों में वेतन | 30% अग्नि वीर फंड |
---|---|---|---|
प्रथम | ₹30000 | ₹21000 | ₹9000 |
द्वितीय | ₹33000 | ₹23100 | ₹9900 |
तृतीय | ₹36500 | ₹25580 | ₹10950 |
चतुर्थ | ₹40000 | ₹28000 | ₹12000 |
• अग्निपथ योजना के द्वारा भर्ती हुए अग्नि वीर सैनिकों को चार वर्षों में कुल 5.02 लाख का वेतन दिया जाएगा।
• अग्निपथ योजना से 4 वर्ष बाद 75% निष्कासित सभी सैनिकों को ₹ 11.71 लाख सेवा निधि के रूप में दिए जाएंगे।
Agniveer Airforce Syllabus 2023
अग्नि वीर वायु सेना में शामिल होने वाले अभ्यार्थीयों के सिलेबस का विवरण नीचे दिया गया है।