Header Ads Widget

Hardeep Singh Nijjar Biography : जानें भारत-कनाडा विवाद क्या है? हरदीप सिंह निज्जर का विवाद से क्या है सम्बन्ध

 India Canada, India Canada news, india Canada relations, India Canada news in hindi, india Canada issue, india Canada latest news, india Canada news latest update, harpreet singh Nijjar Canadian, Harpreet Singh Nijjar news, harpreet singh Nijjar usa, harpreet singh Nijjar Twitter, harpreet singh Nijjar photo, harpreet singh Nijjar Canada 

    आजकल भारत और कनाडा के सम्बन्ध काफी खराब चल रहे हैं। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर को मारनें का बेबुनियाद आरोप लगाया है। इन‌ विवादों के कारण दोनों देशों की प्रतिक्रियाएं जारी हैं।


    भारत-कनाडा विवाद क्या है? ( India Canada Tensions )

         भारत में हुए जी20 समारोह में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो शामिल हुए थे। लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक भारत के द्वारा खालिस्तानी मुद्दे पर जस्टिन ट्रूडो की क्लास लगा दी गई। जिसके कारण ट्रूडो भारत पर नाराजगी दिखा रहे हैं।

    India Canada Tensions


          भारत से जानें के बाद कनाडा पीएम ट्रूडो ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर को मरवाने का आरोप लगाया है। जिसके कारण पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अगले ही दिन कनाडा के भारतीय दूतावास के अधिकारी को भारत भेज दिया। इसके जबाव में भारत ने भी प्रतिक्रिया दी और भारत में स्थित कनाडा दूतावास के सीनियर अधिकारी को कनाडा के लिए रवाना कर दिया। भारत पर पीएम ट्रूडो द्वारा लगाया गया यह आरोप बेबुनियादी है। जिसका कोई ठोस सबूत जस्टिन ट्रूडो अभी तक नहीं दे पाए हैं। 

          पीएम जस्टिन ट्रूडो के द्वारा भारत पर शक के आधार पर झूठा आरोप लगाने के कारण भारत और कनाडा के आपसी सम्बन्ध विवादों से घिर गए हैं। जिसके कारण ट्रूडो को अन्य देशों के साथ-साथ अपने देश की जनता और मीडिया के द्वारा खरी खोटी सुनने को मिल रही है। आइए जानते हैं, जिसके कारण दोनों देशों का विवाद हो रहा है वह हरदीप सिंह निज्जर कौन है?


    भारत कनाडा विवाद का कारण हरदीप सिंह निज्जर कौन हैं? ( India Canada Tensions Hardeep Singh Nijjar )

          हरदीप सिंह निज्जर एक खालिस्तानी था, जिसको भारत के द्वारा आतंकवादी घोषित कर दिया गया। भारत की खूफिया एजेंसीयों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि भारत में हुए कई हमलों में हरदीप सिंह निज्जर का नाम शामिल था। जिसके कारण हरदीप सिंह ने कनाडा में जाकर शरण ले ली। और वहां खालिस्तानियों को भारत के खिलाफ भड़काने का काम करने लगा। कनाडा में वह अपने संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स को चला रहा था। जिसके द्वारा उसने भारत के खिलाफ कनाडा में लोगों के बीच विद्रोह की भावना को भड़काने का काम किया।


    हरदीप सिंह निज्जर विकीपीडिया ( Hardeep Singh Nijjar Wikipedia )

    नाम हरदीप सिंह निज्जर
    जन्म 11 अक्टूबर 1977 पंजाब, भारत
    मृत्यु 18 जून 2023 सरे, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
    मृत्यु का कारण गोली मारकर हत्या
    संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स
    नागरिकता साल 2007 तक भारत की तथा 2007 के बाद कनाडा की।

    हरदीप सिंह निज्जर बायोग्राफी ( Hardeep Singh Nijjar Biography )

         हरदीप सिंह निज्जर का जन्म 11 अक्टूबर 1977 ई को पंजाब के जालंधर जिले में स्थित हरसिंहपुर गांव में हुआ था। 1980 के दशक में पंजाब में स्थित खालिस्तानियों के द्वारा आन्दोलन किए गए। जिसके कारण ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया जिसमें खालिस्तानियों के साथ-साथ कई भारतीयों की जान चली गई। इस‌ आपरेशन के कारण विद्रोह हो गया और इंदिरा गांधी के खालिस्तानी गार्डों ने उनकी हत्या कर दी। इसी विद्रोह का परिणाम यह हुआ कि खालिस्तानी भारत छोड़कर विदेशों में भागने लगे। जिसमें बहुत से खालिस्तानी कनाडा में भी जाकर रहने लगे। इन्हीं खालिस्तानियों में हरदीप सिंह निज्जर का नाम भी शामिल है, जोकि भारत छोड़कर कनाडा चला गया।

    Hardeep Singh Nijjar Biography

          हरदीप सिंह ने 10 फरवरी 1997 ईंस्वी को नकली नाम रवि शर्मा के नाम से पासपोर्ट बनवाया। जिसको कनाडा के अधिकारियों के द्वारा निरस्त कर दिया गया। हरदीप ने कनाडा जाने का कारण अधिकारियों को बताया,कि उन्हें भारत की पुलिस के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। और वह कनाडा में शरण लेना चाहते हैं। जिसकी अधिकारियों ने जांच की और इसे बेबुनियादी कारण बताकर कनाडा की नागरिकता देने से इंकार कर दिया।

            लेकिन कुछ समय बाद कनाडा के द्वारा हरदीप सिंह निज्जर को साल 2007 में नागरिकता दे दी। कनाडा में हरदीप नै प्लम्बर बनकर जीवन की शुरुआत की। लेकिन कुछ समय बाद उसने गुरु पतवंत सिंह पन्नू के सिक्ख फार जस्टिस को ज्वाइन कर लिया। लेकिन हरदीप सिंह यहीं पर नहीं रूके और जगदीश सिंह तारा के आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल में शामिल हो गए। जिसके कुछ समय बाद हरदीप सिंह निज्जर ने अपने संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स की शुरुआत की। जिसमें वह भाषण देकर लोगों को भारत के खिलाफ भड़काता था। वह पंजाब को स्वतंत्र देश बनाने की मांग भी कर रहा था। जिसके लिए वह अपने भाषण में खालिस्तानियों को भी उकसाता था।

          हरदीप सिंह निज्जर ने कनाडा में साल 2019 को गुरु नानक सिख गुरुद्वारा के अध्यक्ष बनकर नेतृत्व संभाला और सिख अलगावाद के प्रमुख समर्थक के रूप में सामने आए।

        

    हरदीप सिंह निज्जर के कारण क्यों है विवाद ( Hardeep Singh Nijjar India Canada Controversy )

          हरदीप सिंह निज्जर भारत के खिलाफ खालिस्तानियों का संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स चला रहा था। जिसके द्वारा वह रेलियां निकालता था और भारत का विद्रोह करता था। उसकी मौत कनाडा में सिख मंदिर के बाहर गोलीबारी करने के कारण हुई। कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो के द्वारा हरदीप सिंह निज्जर की इस मौत का आरोप भारत पर लगाया जा रहा है। इसी कारण है कि हरदीप सिंह की हत्या के कारण विवाद हो रहा है।


    हरदीप सिंह निज्जर की पत्नी ( Hardeep Singh Nijjar Wife )

         हरदीप सिंह को जब कनाडा की नागरिकता देने के लिए निष्कासित कर दिया गया। तो हरदीप ने नागरिकता लेने के कारण भारतीय महिला से शादी कर ली। जिसके पास कनाडा की नागरिकता थी। अधिकारियों द्वारा जब इस शादी की पुष्टि की गई तो पता लगा कि हरदीप सिंह निज्जर ने यह शादी सिर्फ कनाडा की नागरिकता प्राप्त करने के लिए की। उस महिला ने एक साल पहले कनाडा के युवक से शादी की थी। जिसके कारण वह कनाडा गई थी। इन सभी जानकारी के आधार पर अधिकारियों द्वारा पुनः हरदीप सिंह निज्जर की नागरिकता रद्द कर दी गई थी।


    हरदीप सिंह निज्जर की मृत्यु ( Hardeep Singh Nijjar Death News )

         18 जून 2023 को हरदीप सिंह निज्जर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सरे में शाम 8 बजे के समय गुरु नानक सिख गुरुद्वारे से लौटने के लिए अपनी कार में चढ़ रहा था। तभी बाइक सवार युवकों के द्वारा उस पर गोलीबारी कर दी गई। जिसमें हरदीप सिंह निज्जर की मौत हो गई।


    हरदीप सिंह निज्जर के भारत में आतंकी हमले ( Hardeep Singh Nijjar Attack On India )

         हरदीप सिंह ने साल 2007 में पंजाब लुधियाना में बम विस्फोट को अंजाम दिया। जिसमें 6 लोग मारे गए और 42 लोग जख्मी हुए। हरदीप ने राष्ट्रीय सिंह संगठन के अध्यक्ष रूलदा सिंह की पटियाला में हत्या करवा दी। इसी के साथ भारत की NIA एजेंसी को मिलें सबूतों के आधार पर यह जानकारी मिली कि पंजाब में हिन्दू नेताओं की हत्या का षड्यंत्र भी हरदीप सिंह निज्जर ने रचा था। साल 2022 में जालंधर में हुई हिन्दू पुजारी की हत्या भी इसी के द्वारा कराई गई। इन सभी सबूतों के आधार पर भारत सरकार के द्वारा साल 2022 में हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया। भारत ने कनाडा से हरदीप सिंह निज्जर को सौंपने की बात भी की। लेकिन कनाडा ने इसके लिए मना कर दिया।


    कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो भारत से क्यों कर रहे हैं विवाद ?

          दरअसल इसका कारण बहुत ही साफ है, जहां जस्टिन ट्रूडो को भारत से विवाद करने के कारण अपनी ही जनता से गालियां मिल रही हैं और मीडिया के द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है। फिर भी जस्टिन ट्रूडो भारत से विवाद करके व्यापरिक सम्बन्धों को खराब कर रहे हैं।

          जस्टिन ट्रूडो लिबरल पार्टी आफ कनाडा के दम पर पीएम नहीं बने हुए हैं। क्योंकि इस पार्टी को न्यू डेमोकेट्रिक पार्टी का सहयोग भी प्राप्त है।यह पार्टी जगमीत सिंह की है, जोकि स्वयं एक प्रमुख खालिस्तानी है। कनाडा में लगभग 10 लाख लोग पंजाबी हैं, जिसमें से खालिस्तानीयों की एक अच्छी खासी टुकड़ी है। जिसके दबाव में जस्टिन ट्रूडो को भारत जैसे विशाल देश का विरोध करना पड़ रहा है।शायद जस्टिन ट्रूडो के विवाद का यह एक बड़ा कारण हो सकता है।


    हरदीप सिंह निज्जर को किसने मारा ? ( Hardeep Singh Nijjar Who Killed ? )

         हरदीप सिंह निज्जर को सरेआम ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह हत्या किसने कराई यह कह पाना बहुत ही मुश्किल है और बिना किसी सबूत के बेबुनियादी भी है? क्योंकि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराने वाला कोई भी हो सकता है।


    ये भी पढ़ें :

    FAQ :

    Q.1 हरदीप सिंह निज्जर की उम्र कितनी थी?
    Ans. लगभग 45 वर्ष।

    Q.2 हरदीप सिंह निज्जर की मौत कैसे हुई?
    Ans. हरदीप सिंह निज्जर पर बाइक सवार युवकों के द्वारा गोलीबारी करने पर मौत हो गई।

    Q.3 हरदीप सिंह निज्जर का संगठन कौन सा था?
    Ans. खालिस्तान टाइगर फोर्स।

    Q.4 भारत कनाडा विवाद का कारण क्या है?
    Ans. खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या।