Header Ads Widget

INDIA Alliance Party : बीजेपी की विरोधी दलों ने बदला गठबंधन का नाम ? क्या इण्डिया गठबंधन पार्टी एनडीए के लिए बन पाएगी चुनौती?

India Alliance, What is India Alliance, India Alliance Parties, India Alliance party name, India Alliance Party, India Alliance party full name, इण्डिया गठबंधन पार्टी क्या है? , भारत गठबंधन पार्टी, India Party Alliance, India party members, India party news, India party list, India party wiki, India party alliance list, India Alliance party Wikipedia 

      भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के विरोधी दल ने यूपीए गठबंधन का नाम बदलकर इण्डिया कर दिया है। लेकिन क्या गठबंधन का नाम बदलकर विरोधी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में हरा पाएंगे ? इण्डिया गठबंधन की दो दिन की बैठक में 26 दल शामिल हुए हैं।

          

    भारत में एनडीए विरोधी दल ने कौन-सी गठबंधन पार्टी बनाई है?

            भारतीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा कर्नाटक बेंगलुरु में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में बीजेपी तथा एनडीए की विरोधी दल की सभी पार्टियां शामिल हुईं। यह बैठक बैंगलुरू में दो दिन दिनांक 17-18 जुलाई 2023 को की गई। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी ने 26 बीजेपी विरोधी दलों को मिलाकर इण्डिया ( INDIA ) गठबंधन पार्टी बनाई है।

    India Alliance party


            विरोधी 26 दलों की इस गठबंधन पार्टी का नाम बहुत ही सोच-समझ कर रखा गया है। रिपोर्ट से मालूम चलता है कि, इस नाम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रखा है।


    क्या गठबंधन का नाम बदलने से विरोधी दल से जीत पाएंगे ?

            भारतीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा इण्डिया गठबंधन लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए किया गया है। सन् 2004 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई को सत्ता से हटाने के लिए यूपीए गठबंधन पार्टी बनाई गई थी।

            एक बार फिर से वही इतिहास दोहराया जा रहा है, और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ यूपीए गठबंधन को समाप्त करके एक नई गठबंधन पार्टी इण्डिया बनाई गई है। लेकिन क्या पार्टी का नाम बदलने से बीजेपी को हराना सम्भव होगा। इस प्रश्न का उत्तर सटीक दे  पाना अभी मुश्किल है, इसका जबाव तो 2024 के लोकसभा चुनाव ही तय करेंगें। लेकिन विरोधी पार्टी की बैठकों से यह साफ हो गया है,कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं।


    इण्डिया गठबंधन पार्टी की फुल फॉर्म क्या है? ( India Alliance Full Form? )

            India जोकि हमारे देश का नाम है, लेकिन अब इस देश में India गठबंधन पार्टी का निर्माण भी कर दिया गया है। इण्डिया गठबंधन की फुल फॉर्म के बारे में विरोधी पार्टियों में मतभेद देखने को मिला है। राहुल गांधी के अनुसार India गठबंधन पार्टी की फुल फॉर्म " Indian National Developmental Inclusive Alliance" है, जिसका हिंदी अर्थ " भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन " है। तथा वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ट्वीट के माध्यम से इण्डिया गठबंधन की फुल फॉर्म " Inclusive National Democratic India For All " जनता को बताई है।


    इण्डिया गठबंधन पार्टी की समन्वय समिति बैठक ? ( India Alliance Coordination Committee )

          कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा बैंगलुरू बैठक में समन्वय समिति की बात की गई। इण्डिया गठबंधन पार्टी के लिए 11 सदस्यों की समन्वय समिति बनाई जाएगी। जोकि इस गठबंधन को सुचारू रूप से चलाएगी। इन 11 सदस्यों का चयन इण्डिया गठबंधन पार्टी की अगली बैठक में किया जाएगा। यह बैठक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होगी।


    इण्डिया गठबंधन पार्टी पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

          कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस गठबंधन पार्टी को बीजेपी, एनडीए तथा नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा है। राहुल गांधी ने कहा कि इण्डिया जब-जब लड़ा है, तब-तब वह जीता है। इसीलिए इस बार लोकसभा चुनाव में भी इण्डिया गठबंधन पार्टी की विजय होगी। 

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बीजेपी के द्वारा जो अनुचित नीतियों के अनुसार देश की शासन व्यवस्था को चलाया जा रहा है। यह पार्टी उसके खिलाफ लड़ेगी।

    India Alliance party


    इण्डिया गठबंधन पार्टी की बैठक में शामिल दल कौन- कौन से हैं?

        इण्डिया गठबंधन पार्टी में 26 दल शामिल हैं, इसकी दो दिन की बैंगलुरू बैठक में शामिल नेता तथा दल के कुछ नाम नीचे दिए गए हैं-

    1. भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

    2. भारतीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी

    3. भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी

    4. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।

    5. उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव।

    6. जनता दल यूनाइटेड बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

    7. राष्ट्रीय जनता दल बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।

    8. आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

    9. द्रविड़ मुनेन्द्र कनगड़ तमिलनाडु के अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन।

    10. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

    11. शिवसेना उद्धव वाला साहब ठाकरे पार्टी के पूर्व उप मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे।

    12. राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार।

    13. पीडीपी जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती

    14. सीपीआई मार्क्सवाद के महासचिव सीताराम येचुरी।

    15. सीपीआई के महासचिव डी राजा।

    16. अन्य पार्टी।


    कौन होगा इण्डिया गठबंधन पार्टी से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी ?

         इण्डिया गठबंधन पार्टी के माध्यम से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए किस दल का प्रत्याशी होगा। क्या राहुल गांधी होंगे इसके प्रबल दावेदार? तो आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को प्रधानमंत्री बनने की कोई लालशा नहीं है, वह बस इण्डिया गठबंधन पार्टी को सत्ता में लाना चाहते हैं। इसीलिए कौन लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी होगा,इसका निर्णय गठबंधन पार्टी की संयुक्त पार्टी की सहमति से किया जाएगा।


    इण्डिया ( India ) गठबंधन पार्टी पर एनडीए ( NDA ) की क्या प्रतिक्रिया रही?

          इंडिया गठबंधन की बैंगलुरू बैठक के दिन 18 जुलाई 2023 की शाम को बीजेपी अर्थात् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा एनडीए की दिल्ली में शाम को बैठक की गई। इस बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया की एनडीए में 38 दल शामिल हो चुके हैं। इस बैठक के द्वारा यह भी निष्कर्ष निकाला गया है कि, छोटी-छोटी पार्टीयों को भी एनडीए में शामिल कर लिया गया है।


    एनडीए गठबंधन पार्टी की फुल फॉर्म क्या है? ( NDA Alliance Full form? )

          एनडीए गठबंधन पार्टी में बीजेपी पार्टी तथा भारत की अन्य 38 दल शामिल हैं। NDA पार्टी की फुल फॉर्म " National Democratic Alliance " है, जिसका हिंदी अर्थ " संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन " है।


    ये भी पढ़ें :

    1. Premanand Govind Sharan Ji Maharaj Biography : जाने कौन हैं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज जी ? जिनसे मिलने आते हैं बालीवुड के सितारे 

    2. Bigg Boss OTT Season 2 : बिग बॉस शो के ओटीटी सीजन 2 की स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है? जानें कौन होगा इस सीजन का विनर

    3. Chandrayan 3 Mission Kya Hai : इसरो के चन्द्रयान 3 मिशन के बारे में जानें सम्पूर्ण जानकारी, क्या है चन्द्रयान 3 का उद्देश्य?

    4. Seema Haider Ki Kahani : पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर का क्या है पूरा मामला ? जानें सीमा हैदर कैसे मिलीं भारत के सचिन से 


    FAQ :

    Q.1 इण्डिया गठबंधन पार्टी की बैठक कहां हुई?

    Ans. कर्नाटक,बेंगलुरु।


    Q.2 इण्डिया गठबंधन पार्टी में कितने दल शामिल हैं?

    Ans. 26 दल ।

     

    Q.3 एनडीए गठबंधन पार्टी में कितने दल शामिल हैं?

    Ans. 38 दल ।


    Q.4 इण्डिया गठबंधन पार्टी की समन्वय समिति में कितने सदस्य हैं?

    Ans.यह समन्वय समिति 11 सदस्यों की है।