IECC, IECC Complex, IECC Complex Full Form in hindi, IECC kya hai, IECC Complex pragati maidan, IECC India, IECC Complex Kya hai in hindi , IECC Complex Delhi, IECC Full Form pragati maidan, IECC Complex construction company, IECC Complex Wikipedia, IECC Pragati maidan in hindi, ITPO Complex new delhi, आईईसीसी का फुल फॉर्म, आईईसीसी दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा सम्मेलन सेंटर देश की राजधानी दिल्ली में समर्पित किया। जोकि नए भारत की नई पहचान बनकर देश की अगुआई करेगा। IECC कन्वेंशन सेंटर में अन्तर्राष्ट्रीय बैठकें की जाएंगी। जिसके द्वारा भारत की बाहरी व्यापार और उन्नति में समृद्धि होगी।
IECC Pragati Maidan Wikipedia ( आईईसीसी विकीपीडिया )
आईटीपीओ ( ITPO ) के पुनर्विकास के रूप में भारत को आईईसीसी ( IECC ) कान्वेंशन सेंटर 26 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा समर्पित किया गया है। यह कन्वेंशन सेंटर देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित है। जोकि 123 एकड़ में फैला हुआ है, यह लगभग 26 फुटबॉल मैदान के बराबर है। यह देश का सबसे बड़ा सम्मेलन केंद्र है , जोकि भारत के लिए एक नई मिसाल कायम करेगा। भारत के द्वारा G20 की अध्यक्षता की जा रही है,जिसकी बैठक आईईसीसी कान्वेंशन सेंटर में की जाएगी।
आईईसीसी कान्वेंशन सेंटर आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसको नई टेक्नोलॉजी के आधार पर बनाया गया है। इसी के साथ कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य में भारतीय संस्कृति और कला को दर्शाया गया है। जिसमें पंचमहाभूत की थीम को भी शामिल किया गया है।
केंद्र | आईईसीसी ( IECC ) काम्प्लेक्स सेंटर |
---|---|
देश | भारत |
स्थान | प्रगति मैदान, दिल्ली |
संरचना | शंख के आकार की। |
क्षेत्रफल | 23 एकड़ में |
उद्घाटन तिथि | 26 जुलाई 2023 |
नेतृत्व | G20 बैठक |
IECC Complex Kya Hai ? (आईईसीसी काम्प्लेक्स क्या है? )
आईईसीसी काम्प्लेक्स भारत का सबसे बड़ा सम्मेलन केंद्र है। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय बैठकों को सम्बोधित किया जाएगा। इसके द्वारा भारत के बाहरी व्यापार वाणिज्य तथा उद्योगो की उन्नति होगी। यह एक ऐसा सम्मेलन केंद्र है जिसमें किसान, उद्योगपति तथा कला क्षेत्र को मंच मिलेगा। IECC सम्मेलन केंद्र में G20 देशों की बैठकें की जाएंगी।
IECC Full Form ( आईईसीसी का फुल फॉर्म )
IECC की फुल फॉर्म " International Exhibition Cum-Convention Centre " है। जिसका हिंदी अर्थ " अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह सम्मेलन केंद्र " है। यह देश का सबसे बड़ा सम्मेलन केंद्र बनाया गया है।
ITPO Complex Kya hai ? ( आईटीपीओ काम्प्लेक्स क्या है? )
आईटीपीओ ( ITPO ) काम्प्लेक्स भारत के बाहरी व्यापार का संगठन केंद्र है। जिसके द्वारा बाह्य वाणिज्य तथा उद्योग व्यापार का प्रतिनिधित्व किया जाता है। नए भारत में इसका पुनर्विकास आईईसीसी ( IECC ) कन्वेंशन केंद्र के रूप में किया गया है। ITPO के द्वारा जनवरी 2016 में पुनर्विकास आईईसीसी अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह सम्मेलन केंद्र परियोजना निर्माण की अनुमति दी गई थी। लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय के द्वारा इसे अप्रैल 2017 में मंजूरी मिली।
ITPO Complex Full Form in hindi ( आईटीपीओ काम्प्लेक्स फुल फॉर्म )
ITPO की फुल फॉर्म " India Trade Promotion Organisation " है। जिसका हिंदी अर्थ," भारत व्यापार संवर्धन संगठन" है। जोकि देश के बाहरी व्यापार में सहायक भूमिका निभाता है।
IECC Inauguration ( आईईसीसी उद्घाटन )
भारत के लिए 26 जुलाई 2023 का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण था। इस दिन देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर IECC का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन की थीम " भारत मंडपन " है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आईईसीसी के उद्घाटन से पूर्व पूजा हवन किया गया। इसके बाद ड्रोन की सहायता से कन्वेंशन सेंटर देश को समर्पित कर दिया।
आईईसीसी कान्वेंशन सेंटर उद्घाटन समारोह में भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। जिसके उपलक्ष्य में झांकियां भी निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी आईईसीसी के बारे में अपने विचारों को देश के सामने प्रस्तुत किया।
IECC Complex Budget ( आईईसीसी की लागत )
आईटीपीओ काम्प्लेक्स के द्वारा 2017 में आईईसीसी कान्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य में लागत का अनुमान 2150 करोड़ रुपए लगाया गया था। लेकिन IECC कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में लगभग 2600 करोड़ रुपए की लागत आई है।
IECC Complex Architect ( आईईसीसी आर्कीटेक्चर )
आईईसीसी ( IECC ) निर्माण कार्य को शापूरजी पालोनजी ग्रुप के द्वारा किया गया। IECC की बिल्डिंग शंख के आकार से प्रेरित है। जोकि सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाई गई है। इसमें नई टेक्नोलॉजी को सम्मिलित किया गया है।
IECC Speciality ( आईईसीसी की विशेषताएं )
आईईसीसी ( IECC ) कन्वेंशन सेंटर अर्थात् अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह सम्मेलन केंद्र की विशेषताएं निम्नलिखित हैं -
1. डेढ़ लाख वर्ग मीटर अर्थात 123 एकड़ में निर्माण।
2. 54,000 वर्ग मीटर में एयर कंडीशनर व्यवस्था।
3. तीन रंगभूमि मैदान।
4. सात नए प्रदर्शनी हाल।
5. G20 की बैठक के लिए Summit Room ( शिखर सम्मेलन कक्ष ) की व्यवस्था।
6. आईईसीसी कान्वेंशन सेंटर के लेवल-3 में 7000 लोगों के बैठने की व्यवस्था। जोकि आस्ट्रेलिया की सिडनी ओपेरा हाउस से भी अधिक है।
7. 5G इंटरनेट की सुविधा।
8. भारतीय संस्कृति तथा कला का प्रतीक सूर्य द्वार ।
9. विश्व संरचना की आधारशिला पंचमहाभूत - आकाश, वायु, अग्नि, जल तथा पृथ्वी को स्थान।
10. आईईसीसी कान्वेंशन सेंटर की संरचना शंख से प्रेरित है।
11. एम्फीथिएटर में 3000 लोगों के बैठने की सुविधा।
12. भारतीय पारम्परिक संस्कृति और कला की झलक।
13. काम्प्लेक्स सेंटर में लगभग 5,500 से अधिक गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था।
14. 10G इंट्रानेट कनेक्टिविटी।
15. योगासन कक्ष की व्यवस्था।
16. जीरो से इसरो के सम्मान में प्रगति चक्र।
ये भी पढ़ें :
FAQ :
Q.1 आईईसीसी काम्प्लेक्स क्या है?
Ans.आईईसीसी काम्प्लेक्स भारत का अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह सम्मेलन केंद्र है। जिसके द्वारा भारत G20 की बैठक तथा बाहरी व्यापार का प्रतिनिधित्व करेगा।
Q.2 आईईसीसी काम्प्लेक्स का उद्घाटन कब हुआ?
Ans. आईईसीसी काम्प्लेक्स का उद्घाटन 26 जुलाई 2023 को हुआ।
Q.3 आईईसीसी काम्प्लेक्स कहां स्थित है?
Ans. भारत की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में।
Q.4 आईईसीसी काम्प्लेक्स का उद्घाटन किसने किया?
Ans. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने।