Header Ads Widget

Anju Pakistan News in hindi : भारतीय शादीशुदा महिला अंजू प्रेमी से मिलने पहुंची सरहद पार पाकिस्तान, फेसबुक से शुरू हुई लव स्टोरी

Anju Pakistan, Anju Nasrullah, Anju news, Anju Pakistan News, Anju goes to Pakistan, anju Pakistan in hindi, anju Pakistan Full Name,anju Pakistan Wikipedia, अंजू की कहानी, अंजू पाकिस्तान 

    आजकल प्यार में बार्डर पार करना ट्रेंड सा बनता जा रहा है। क्योंकि पाकिस्तान से सचिन के प्यार में सीमा हैदर सरहद पार करके आईं ही थी। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि भारत की अंजू भी अपने फेसबुक प्यार नसरूल्लाह के लिए सरहद पार करके पाकिस्तान में पहुंच गई हैं।

          

    अंजू पाकिस्तान बायोग्राफी ( Anju Pakistan Biography )

         भारत की अंजू जोकि शादीशुदा होते हुए भी अपने प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंच गई हैं। अंजू का जन्म 25 दिसंबर 1988 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के कैलोर के एक हिन्दू परिवार में हुआ। साल 2007 में अंजू की शादी राजस्थान के अलवर जिला के भिवाड़ी में एक क्रिश्चन परिवार में हुई। अंजू और इनके पति के दो बच्चे हैं, लड़की की आयु 15 वर्ष है तथा लड़के की आयु 6 वर्ष की है। 

    Anju Nasrullah Pakistan

         अंजू भिवाड़ी में हीरो मोटरसाइकिल कम्पनी में काम करती हैं। अंजू ने बताया,कि वह पाकिस्तान में कम्पनी से छुट्टी लेकर गईं हैं।

    नाम अंजू
    जन्म 25 दिसंबर 1988, कैलोर उत्तर प्रदेश
    उम्र 35 वर्ष
    पति अरविंद कुमार
    धर्म हिन्दू
    देश भारत
    प्रेम पाकिस्तानी युवक नसरूल्लाह खान

         

    Anju News in hindi ( अंजू न्यूज )

         भारत की अंजू अपने परिवार, बच्चे और पति को छोड़कर प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंच गई हैं।‌ अंजू के पति के अनुसार, अंजू काम करने के लिए विदेश जाना चाहतीं थी, जिसके लिए अंजू ने पासपोर्ट बनवाया। लेकिन अंजू ने पाकिस्तान का वीजा लगवाया था जिसके बारे में अंजू के पति को कोई भी खबर नहीं थी। अंजू अपने पति से कह कर जाती हैं कि वह जयपुर अपनी सहेली से मिलने जा रही हैं। लेकिन दो-तीन दिन के बाद अंजू के पति के पास अंजू की काॅल आती है। जिसके द्वारा अंजू बताती हैं कि वह पाकिस्तान में हैं।


    अंजू का पूरा नाम क्या है ? ( Anju Pakistan Full Name )

       अंजू का पूरा नाम एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि अंजू कुमारी है। लेकिन अंजू के पासपोर्ट में सिर्फ अंजू नाम लिखा हुआ है। अंजू पाकिस्तानी युवक नसरूल्लाह के प्यार में भारत छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई हैं।


    अंजू के पति का नाम क्या है? ( Anju Husband Name )

       अंजू के पति का नाम अरविंद कुमार है। जोकि राजस्थान के अलवर जिला के भिवाड़ी में रहने वाले हैं। जोकि भिवाड़ी में किसी निजी कम्पनी में कार्यरत हैं। अरविंद की शादी 2007 में अंजू से हुई थी। अरविंद के अनुसार उनके और उनकी पत्नी के सम्बन्ध सामान्य थे। लेकिन अंजू के अनुसार बताया गया है कि उनके पति से उनके सम्बन्ध तनावपूर्ण थे। उनकी आपस में विवाद हो जाते थे, इसीलिए अंजू ने अपने भाई और भाभी को घर पर रखा हुआ था। अंजू का कहना है कि वह अपने बच्चों की परवरिश के लिए अरविंद के साथ रहती थीं।

    Anju Pakistan

    Anju Pakistan News in hindi ( अंजू पाकिस्तान न्यूज )

      अंजू भारत की मीडिया और सोशल मीडिया के साथ-साथ पाकिस्तान की न्यूज में भी सुर्खियां बनी हुई हैं। अंजू पाकिस्तानी युवक नसरूल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा इलाके में पहुंच गई हैं। जोकि दीर वाला जिले में है। 

          नसरूल्लाह खान ने मीडिया के द्वारा बताया है कि अंजू मेरे घर पर सुरक्षित रह रही हैं। अंजू दस बारह दिन के बाद भारत लौट जाएंगी। इसलिए पाकिस्तानी मीडिया के द्वारा उन्हें सीमा हैदर के जैसे बिल्कुल परेशान ना किया जाए। अंजू सीमा हैदर की तरह गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान में नहीं आई है। बल्कि अंजू कानूनी तौर तरीके से पाकिस्तान में आईं हैं।


    अंजू नसरूल्लाह लव स्टोरी ( Anju Nasrullah Love Story )

         अंजू नसरूल्लाह की लव स्टोरी भी सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी की तरह कोरोना के समय में शुरू हुई। अंजू की पाकिस्तानी युवक नसरूल्लाह खान से मुलाकात फेसबुक पर साल 2020 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बात कुछ समय तक फेसबुक पर हुई और फ्रेंडशिप हो गई। यह फ्रैंडशिप कुछ समय के बाद प्यार में बदल गई, और दोनों वीडियो काल से बात करने लगे।

         जिसके बाद अंजू पाकिस्तानी युवक नसरूल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा इलाके में पहुंच गईं।


    नसरूल्लाह खान कौन है? ( Who is Nasrullah khan? )

        अंजू को जिस पाकिस्तानी युवक से प्यार हुआ, उसका नाम नसरूल्लाह खान है। नसरूल्लाह की उम्र 29 वर्ष है और भारतीय अंजू की उम्र 35 वर्ष है। अंजू को अपने से छह वर्ष छोटे पाकिस्तानी युवक से प्यार हो गया। जिसके लिए भारत छोड़कर पाकिस्तान मिलने पहुंच गई। नसरूल्लाह खान पाकिस्तान में मेडिकल कैफीन में काम करते हैं।

        

    अंजू पहुंची पाकिस्तान ( How did Anju reach Pakistan? )

        अंजू का भारत से पाकिस्तान जाने का बीजा लेना कोई सरल कार्य नहीं था। क्योंकि भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण किसी भी व्यक्ति को जल्दी बीजा नहीं दिया जाता है। लेकिन अंजू और नसरूल्लाह ने पाकिस्तान बीजा के लिए दो साल तक अधिकारीयों के चक्कर काटे। अंजू को बहुत बार दिल्ली में स्थित पाकिस्तान एम्बेसी के आफिस जाना पड़ा तथा नसरूल्लाह ने भी पाकिस्तान में विदेश मंत्रालय में जाकर अंजू के बीजा के लिए अधिकारियों से गुजारिश की। 

        दो साल की मेहनत और गुजारिश के बाद अंजू का एक महीने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा का बीजा लगा दिया गया। अंजू पाकिस्तान अपने पति को बता कर निकली कि वह जयपुर में अपनी सहेली के यहां जा रही है। लेकिन अंजू जयपुर ना जाकर दिल्ली गईं। दिल्ली से अमृतसर और अमृतसर से बाघा बॉर्डर के द्वारा पाकिस्तान में प्रवेश किया। पाकिस्तान में नसरुल्लाह के साथ खैबर पख्तूनवा में उसके घर पहुंच गईं।


    अंजू पाकिस्तान‌ में क्यों गईं हैं? ( Why has Anju gone to Pakistan? )

            नसरूल्लाह ने बताया कि अंजू पाकिस्तान में मुझसे और मेरे परिवार से मिलने आईं हैं। नसरूल्लाह और अंजू मंगनी करने वाले हैं,इसके बाद अंजू भारत लौट जाएंगी। जब अंजू दोबारा पाकिस्तान जाएंगी, तब दोनों शादी करेंगे। नसरूल्लाह ने यह भी कहा कि हमारा रिश्ता धर्म से बंधा हुआ नहीं है। धर्म को बदलने या ना बदलने में अंजू का अपना फैसला होगा। जिस फैसले का मैं सम्मान करूंगा।

            

    Anju Pakistan Instagram Id ( अंजू की इंस्टाग्राम आईडी क्या है? )

        भारत की अंजू आजकल सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुई हैं। जोकि भारत छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई हैं। अंजू की सोशल मीडिया इंस्टाग्राम आईडी का लिंक नीचे दिया गया है।

        

        Anju Pakistan Instagram ID - Click Here 


    ये भी पढ़ें :

    1. Dhirendra Krishna Shastri Biography : बागेश्वर धाम बाबा के चमत्कारों से भारत तथा विश्व में बज रहा है डंका? जानें कौन हैं बागेश्वर बाबा 

    2. INDIA Alliance Party : बीजेपी की विरोधी दलों ने बदला गठबंधन का नाम ? क्या इण्डिया गठबंधन पार्टी एनडीए के लिए बन पाएगी चुनौती?

    3. Seema Haider Ki Kahani : पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर का क्या है पूरा मामला ? जानें सीमा हैदर कैसे मिलीं भारत के सचिन से

    4. Chandrayan 3 Mission Kya Hai : इसरो के चन्द्रयान 3 मिशन के बारे में जानें सम्पूर्ण जानकारी, क्या है चन्द्रयान 3 का उद्देश्य?


     FAQ :

    Q.1 पाकिस्तान में अंजू कौन हैं?

    Ans. अंजू भारतीय महिला हैं, जोकि पाकिस्तानी युवक के प्यार में पाकिस्तान पहुंच गई।


    Q.2 अंजू की उम्र कितनी है?

    Ans. 35 वर्ष।


    Q.3. अंजू के पति का नाम क्या है?

    Ans. अरविंद कुमार।


    Q.4 अंजू के कितने बच्चे हैं?

    Ans. अंजू की एक लड़की तथा एक लड़का है।