Header Ads Widget

CTET 2023 : सीटीईटी का नोटिफिकेशन, फार्म आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस

 CTET Form 2023, CTET 2023 Notification, CTET 2023 July Notification, सीटीईटी आनलाइन फार्म 2023


       CTET परीक्षा जुलाई की अधिसूचना केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कर दी गई है। सीटीईटी के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीटीईटी परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, परीक्षा तिथि सभी जानकारी दी गई है।

          

    CTET 2023 ( सीटेट 2023 )

          सीटीईटी परीक्षा केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है,जिसको केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( cbsc ) के द्वारा कराया जाता है। सीटीईटी परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय स्कूल शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय प्राइमरी और जूनियर स्कूलों की शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का सीटीईटी परीक्षा में पास होना अनिवार्य है।

          इसीलिए केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात् सीटीईटी का आयोजन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष में दो बार किया जाता है।


    CTET 2023 Notification in hindi ( CTET 2023 अधिसूचना )

           सीटीईटी की अधिसूचना केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 26 अप्रैल 2023 को जारी किया गया है। सीटीईटी परीक्षा वर्ष में दो बार कराई जाती है। इस परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई हैं। जो उम्मीदवार इसमें फार्म आवेदन करना चाहते हैं, वह नोटिफिकेशन को ध्यान से अवश्य पढ़ें। 

    CTET 2023

       CTET 2023 Notification - Click Here 


    CTET 2023 Application Form Date ( सीटीईटी 2023 आवेदन फॉर्म तिथि )

            सीटीईटी परीक्षा के फार्म आवेदन की तिथि, प्रवेश पत्र, परीक्षा तिथि सभी की जानकारी नीचे सारणी में दी गई है।

    महत्वपूर्ण तिथियां
    फार्म आवेदन की प्रारंभिक तिथि 27 अप्रैल 2023
    फार्म आवेदन की अन्तिम तिथि 26 मई 2023
    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई 2023
    आवेदन फॉर्म संशोधन की तिथि 29 मई से 2 जून 2023
    प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से दो दिन पहले
    परीक्षा तिथि जुलाई से अगस्त 2023
    परिणाम तिथि सितंबर 2023

    CTET 2023 Application Fees ( सीटीईटी 2023 आवेदन फीस )

           सीटीईटी के द्वारा दो पेपर कराए जाते हैं। इन दोनों पेपर की फीस को नीचे जाति के अनुसार दिया गया है।


    वर्ग पेपर -I या पेपर -II पेपर -I तथा पेपर -II दोनों
    Gen/OBC ₹1000 ₹1200
    SC/ST ₹500 ₹600

    CTET Official Website ( सीटीईटी की अधिकारिक वेबसाइट )

           CTET केंद्रीय शिक्षक भर्ती के लिए कराई जाने वाली अनिवार्य परीक्षा है। जोकि केन्द्रीय शिक्षक की पात्रता को निर्धारित करती है। सीटीईटी की अधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in है।


    CTET 2023 Eligibility ( सीटीईटी 2023 पात्रता )

            सीटीईटी में उपस्थित होने के लिए न्यूनतम योग्यताएं एनसीटीई (NCTE) द्वारा अधिसूचित हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए एनसीटीई की वेबसाइट https://ncte.gov.in देखें।


     केंद्रीय शिक्षक के लिए न्यूनतम योग्यता नीचे दी गई जानकारी के अनुसार होनी चाहिए:

    1. राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (पूर्व-प्राथमिक, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक या इंटरमीडिएट स्कूलों या कॉलेजों में शिक्षा शिक्षकों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के रूप में भर्ती होने वाले व्यक्तियों के लिए न्यूनतम योग्यता का निर्धारण) समय-समय पर संशोधित और अधिसूचित विनियम समय के अनुसार होता है।

    2. उपयुक्त सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए भर्ती नियमों में निर्धारित न्यूनतम योग्यता जहां स्कूल स्थित है या केंद्रीय विद्यालय संगठन या नवोदय विद्यालय समिति के शिक्षकों के लिए भर्ती नियम।

    3. उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता को पूरा करना चाहिए और यदि वह दिए गए पात्रता मानदंड के अनुसार आवेदन करने के योग्य नहीं है तो व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यदि किसी उम्मीदवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार की पात्रता सत्यापित की गई है। यह नियुक्ति के लिए उम्मीदवार के साथ कोई अधिकार निहित नहीं करता है। संबंधित भर्ती एजेंसी/नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा पात्रता को अंतिम रूप से सत्यापित किया जाएगा।


    CTET 2023 Exam Pattern ( सीटीईटी 2023 परीक्षा पैटर्न )

        सीटीईटी के द्वारा Paper-I और Paper -II कराए जाते हैं ।

    Paper-I : यह पेपर कक्षा 1 से 5वीं अर्थात् प्राइमरी शिक्षक के लिए कराई जाती है।
    Paper -II :यह पेपर कक्षा 6 से 8वीं अर्थात् जूनियर शिक्षक के लिए कराई जाती है।

         प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घण्टा 30 मिनट होती है। यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा ( CBT ) होती है।


    Paper - I : परीक्षा पैटर्न

    विषय बहुविकल्पी प्रश्न अंक
    बाल विकास तथा शिक्षा शास्त्र 30 30
    भाषा -I 30 30
    भाषा -II 30 30
    गणित 30 30
    पर्यावरण अध्ययन 30 30

    Paper - II : परीक्षा पैटर्न 

    विषय बहुविकल्पी प्रश्न अंक
    बाल विकास तथा शिक्षा शास्त्र 30 30
    भाषा -I 30 30
    भाषा -II 30 30
    गणित तथा विज्ञान 30 30
    सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान 30 30

    CTET 2023 Exam Schedule ( सीटीईटी 2023 परीक्षा शेड्यूल )

           सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपर की समय सारणी का शेड्यूल नीचे दिया गया है।


    पेपर पाली समय
    Paper -I पाली - I 9:30 Am से 12:00 pm
    Paper -II पाली - II 2:30 Am से 5:00 pm

    CTET Syllabus 2023 ( सीटेट 2023 सिलेबस )

            सीटीईटी के दोनों पेपर I और II का सिलेबस नीचे दिया गया है।

    1. सीटीईटी Paper -I का सिलेबस ( कक्षा 1 से 5वीं तक )

           CTET Paper -I syllabus Download - Click here 

    2. सीटीईटी Paper -II का सिलेबस ( कक्षा 6 से 8वीं तक )1

         CTET Paper -II syllabus Download - Click here 

    CTET 2023 Exam Date ( सीटेट 2023 एग्जाम डेट )

              सीटीईटी 2023 जुलाई के आवेदन फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। इसकी परीक्षा तिथि जुलाई से अगस्त 2023 है। इस परीक्षा को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा कराया जाता है।


    ये भी पढ़ें :

    FAQ :
    Q.1 2023 में सीटेट का फार्म कब आएगा?
    Ans. सीटेट 2023 का फार्म 26 अप्रैल को आ गए हैं। फार्म आवेदन की प्रक्रिया को 27 अप्रैल 2023 शुरू कर दिया गया है।

    Q.2 CTET की फुल फॉर्म क्या है?
    Ans. CTET की फुल फॉर्म Central Teacher Eligibility Test है।

    Q.3 सीटीईटी 2023 एप्लीकेशन फॉर्म की लास्ट डेट क्या है?
    Ans. सीटीईटी 2023 के फार्म आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2023 है।

    Q.4 क्या सीटीईटी साल में दो बार आयोजित किया जाता है?
    Ans. हां, सीटीईटी की परीक्षा को साल में दो बार कराया जाता है।