Header Ads Widget

Indian Air Force day 2022: आज है 'भारतीय वायुसेना दिवस', जानें इस दिन को मनाने का महत्व

           आज के दिन को भारतीय वायुसेना के साहस और पराक्रम के रूप में सम्मानित करते हैं। वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 ई. में की गई थी। तभी से 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष भारतीय वायुसेना दिवस की 90 वीं वर्षगांठ है। जिसका आयोजन चंडीगढ़ में सुखना झील पर किया गया है।


    Indian Air Force Day 2022

     Indian Air Force Day 2022 :-

           आज के दिन 8 अक्टूबर को भारतीय सशस्त्र सेना के भाग भारतीय वायुसेना के सम्मान में भारतीय वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना दिवस के दिन वायुसेना सैनिकों के योगदान और साहस को याद किया जाता है। 8 अक्टूबर के इस दिन को भारतीय वायु सेना के उन साहसी और पराक्रमी सैनिकों के पराक्रम के रूप में मनाया जाता है जिन्होंने भारतीय वायुसेना में योगदान दिया है। इस दिन भारतीय वायुसेना में शामिल सैनिकों को सम्मान और पदक दिया जाता है। इसी के साथ सैनिकों के द्वारा परेड कराई जाती है और विमानों के द्वारा उड़ान भरी जाती है। इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष भारतीय वायुसेना दिवस को मनाया जाता है। साल 2022 अर्थात इस वर्ष भारतीय वायुसेना का 90वां दिवस मनाया जा रहा है।


    भारतीय वायुसेना दिवस 2022 का आयोजन :-

                 भारतीय वायु सेना दिवस का आयोजन ज्यादातर  गाजियाबाद में किया जाता है,लेकिन इस साल 2022 में भारतीय वायुसेना दिवस का आयोजन चंडीगढ़ में सुखना झील पर किया गया है। इस साल के आयोजन भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संचालित किया गया।

    ये भी पढ़ें - Rpwd Act 2016 के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 21 प्रकार के दिव्यांगता की सूची की जारी 

    भारतीय वायुसेना का इतिहास :-

                 भारतीय सेना की स्थापना स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी। उस समय इस भारतीय सशस्त्र सेना का नाम रॉयल इंडियन एयरफोर्स था। जब हमारा देश आजाद हो गया तब इसके नाम के आगे से रॉयल को हटा दिया गया और इसका नाम इंडियन एयरफोर्स रख दिया गया। तभी से 8 अक्टूबर के दिन भारतीय वायुसेना के सम्मान में इस दिन को मनाते हैं। इस वर्ष वायु सेना के सम्मान में यह 90वां भारतीय वायुसेना दिवस है। भारतीय वायुसेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।


    भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य :-

                  भारतीय वायुसेना जिस आदर्श वाक्य का पालन करती है , उस वाक्य को विश्व के सबसे अलौकिक ज्ञान गीता से लिया गया है।

                  "नभ: स्पृशं दीप्तम्" इस वाक्य का अर्थ है "गर्व से आकाश को स्पर्श करो"। भारतीय वायु सेना के द्वारा इस बात को गीता के 11 वें अध्याय से लिया गया है।


    भारतीय वायुसेना के युद्ध :-

                 भारतीय वायु सेना के द्वारा अभी तक 5 युद्धों को लड़ा गया है। यह युद्ध पाकिस्तान के साथ 1948,1965,1971 तथा 1999 में लड़े गए थे । इसी के साथ भारतीय वायुसेना की द्वारा एक युद्ध चीन के साथ 1962 ईस्वी में लड़ा गया है।


    Indian Air Force Day 2022


    भारतीय वायुसेना की विश्व स्थिति :-

                भारतीय वायुसेना में 1,70,000 सैनिक तथा 1350 विमान हैं। यदि भारतीय वायु सेना को विश्व स्तर पर देखा जाए तो अमेरिका,रूस तथा चीन के बाद भारतीय वायु सेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। यदि अभी के आंकड़े के अनुसार देखा जाए तो अब इसमें बड़ी-बड़ी विमानों को भी शामिल कर लिया गया है।


    अन्य पढ़ें:-

    1. UPSSSC Moharir Recruitment 2022: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल

    2. SBI PO 2022 Notification Out, Exam Date, Online Form for 1673 Vacancies

    3. SSC Scientific Assistant Recruitment 2022 | एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती 2022

    4. UPSC IES Exam 2023 || Notification, Exam Date, Syllabus


    FAQ :-

    1. भारतीय आर्मी दिवस कब मनाया जाता है?

    Ans. 15 जनवरी।

    2. भारतीय नेवी दिवस कब मनाया जाता है?

    Ans. 4 दिसंबर।

    3. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

    Ans. 12 जनवरी।

    4. गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

    Ans. 26 जनवरी।