यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा रिजल्ट के साथ ही स्क्रूटनी फॉर्म को भी जारी किया गया है। जो भी अभ्यार्थी उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच कराना चाहते हैं तो वह इस फॉर्म को भर सकते हैं।
Up Board Scrutiny Form 2023
यूपी बोर्ड के अभ्यार्थियों के लिए बोर्ड ने 2023 के स्क्रूटनी आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यार्थियों को किसी भी विषय की उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच करानी है तो स्क्रूटनी फॉर्म को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.nic.in पर भर सकता है।यदि अभ्यार्थी को लगता है कि उसकी उत्तर पुस्तिका की गलत प्रकार से जांच की गई है, तो स्क्रूटनी फॉर्म के माध्यम से उत्तर पुस्तिका को पुनः सही प्रकार से जांचा जाता है।
स्क्रूटनी फॉर्म के द्वारा शिक्षा परिषद को उत्तर पुस्तिका को पुनः जांचने की अपील की जाती है।
Scrutiny Form Meaning in Hindi
स्क्रूटनी फॉर्म का हिंदी अर्थ सन्निरीक्षा है, जिसका मतलब पुनः जांचना है। प्रत्येक शिक्षा बोर्ड परिषद के द्वारा 10वीं और 12वीं के अभ्यार्थियों के लिए स्क्रूटनी फॉर्म को जारी किया जाता है। जिसके माध्यम से अभ्यार्थी बोर्ड की उत्तर पुस्तिका की जांच पुनः करा सकते हैं।
Up Board Scrutiny Form 2023 Date
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के स्क्रूटनी फॉर्म आवेदन की प्रक्रिया को 25 अप्रैल 2023 से शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा फार्म आवेदन की अन्तिम तिथि 19 मई 2023 निर्धारित की गई है। स्क्रूटनी फॉर्म से संबंधित तिथि जानकारी नीचे दी गई है।
महत्वपूर्ण | तिथियां |
---|---|
फार्म आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 25 अप्रैल 2023 |
फार्म आवेदन की अन्तिम तिथि | 19 मई 2023 |
फार्म आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि | 19 मई 2023 |
परिणाम तिथि | सूचित किया जाएगा। |
Up Board Scrutiny Form 2023 Apply Online
यूपी बोर्ड 2023 के 10 वीं और 12 वीं के स्क्रूटनी फॉर्म को अभ्यार्थी यूपीएमएसपी की अधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.nic.in पर आनलाइन आवेदन करें। स्क्रूटनी फॉर्म से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु नीचे दिए गए हैं -
Up Board Scrutiny Fee 2023
यूपी बोर्ड स्क्रूटनी अधिसूचना के द्वारा उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच कराने की फीस निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं तथा 12वीं के अभ्यार्थियों की प्रत्येक उत्तर पुस्तिका जांच करने का शुल्क ₹500 निश्चित किया गया है।
Up Board Scrutiny Form 2023 Pdf Download
यूपी बोर्ड द्वारा स्क्रूटनी आवेदन फॉर्म की अधिसूचना जारी की गई है तथा साथ ही स्क्रूटनी चालान की Pdf को भी जारी किया गया है। इन दोनों pdf को नीचे दिए गए लिंक से डाऊनलोड कर सकते हैं।
UPMSP Scrutiny Form 2023
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा स्क्रूटनी फॉर्म को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी 10वीं और 12वीं के अभ्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच कराना चाहते हैं तो वह सन्निरीक्षा फार्म आवेदन कर सकते हैं।