Header Ads Widget

Apple Event 2023 : एप्पल इवेंट में आइफोन 15 के साथ-साथ Apple watch और Airpods भी करेगा लांच, जाने इवेंट की जानकारी

 Apple Event, Apple launch event, Apple launch Date 2023, Apple Event 2023 iPhone 15, iPhone event 2023, Apple launch event 2023 date, Apple Event time, iPhone 15 release date 2023, Apple iPhone 15 Pro Max Release date, Apple Event 2023 September, Apple iPhone 15 launch event 

    एप्पल कम्पनी हर साल Apple Event का आयोजन करती है। जिसमें एप्पल के द्वारा एप्पल प्रोडक्ट्स के लांच तथा अपडेट के बारे में जानकारी दी जाती है। इस साल का Apple Event 2023 सितंबर में आयोजित किया गया है, जिसकी सूचना एप्पल सीईओ टिम कुक के द्वारा दी गई है।

         

    Apple Event 2023

         एप्पल के इवेंट का सबको इंतजार रहता है क्योंकि एप्पल इस इवेंट के द्वारा अपने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देता है। इस साल का सितम्बर Apple Event बहुत ही खास है, क्योंकि इस बार उम्मीद है कि एप्पल iPhone 15 सीरीज को लांच करने वाला है। इसी के साथ एप्पल iPhone की 15 सीरीज में अपडेट भी देखने को मिल सकता है। एप्पल के द्वारा September event में Apple Watch और Airpods के बारे में भी नई अपडेट सामने आ सकती है। एप्पल के प्रोडक्ट्स की चार्जिंग धीरे होती है, लेकिन इस इवेंट के बाद आने वाले iPhone की चार्जिंग भी तेज हो सकती है, क्योंकि इस बार एप्पल iPhone 15 सीरीज में कुछ बड़ा अपडेट करने वाले हैं।

    Apple Event 2023


    Apple Event 2023 Date

        एप्पल के सीईओ टिम कुक के द्वारा Apple Event 2023 September की जानकारी सोशल मीडिया तथा अधिकारिक वेबसाइट पर इवेंट थीम के द्वारा दे दी है। इस इवेंट थीम का टाइटल Wonderlust दिया गया है। एप्पल इवेंट का आयोजन 12 सितंबर 2023 को 10:30 PM पर किया जाएगा। इस इवेंट को Apple की बेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग चलाई जाएगी।


    Apple Event 2023 : Four New iPhones

        एप्पल द्वारा इस इवेंट में सबसे बड़ा लांच iPhone 15 सीरीज का किया जाएगा। जिसमें iPhone के चार मोबाइल iPhone 15, iPhone 15 plus, iPhone 15 Pro तथा iPhone 15 Pro Max शामिल होंगे। इस सीरीज के मोबाइल में कुछ नए अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

    • iPhone 15 सीरीज के मोबाइल में Curve Display होने की उम्मीद है। जिससे उसका लुक अलग देखने को मिल सकता है।

    • इस सीरीज में iPhone की बाडी Titanium Frame में हो सकती है। जोकि iPhone में एक बड़ा बदलाव होगा।

    • इस बार iPhone में 48MP कैमरा दिया जाएगा।

    • इसी के साथ कैमरे में Zoom lens का अपडेट देखने को मिल सकता है।

    • iPhone 15 तथा iPhone 15 plus में Dynamic Island दिए जाने की उम्मीद है।

    • iPhone 15 सीरीज के चारों मोबाइल में USB Type C दी जाएगी। जिससे मोबाइल की चार्जिंग तथा डाटा ट्रांसफर की स्पीड बढ़ेगी।

    • iPhone 15 तथा iPhone 15 plus में A16 Bionic और iPhone 15 Pro तथा iPhone 15 Pro Max में A17 Bionic होंगे।


    Apple Event 2023 : Apple Watch

        Apple इस इवेंट में Apple Watch Series 9 और Apple watch ultra 2 को लांच कर सकता है। एप्पल सीरीज 9 की घड़ियों का साइज 41 मिमी. तथा 45 मिमी. होने की उम्मीद है तथा इसी के साथ ultra 2 का साइज 49 मिमी हो सकता है। एप्पल इस इवेंट में किन्हीं दो घड़ी सीरीज में अपडेट भी कर सकता है। एप्पल के द्वारा घड़ी में टेक्नोलॉजी अपडेट भी देखने को मिल सकता है।


    Apple Event 2023 : Airpods Pro

          एप्पल ने अपने Airpods भी लांच कर दिए हैं। इस इवेंट में एप्पल Airpods Pro को लांच कर सकता है। इसी के साथ Airpods में कन्वर्सेशन अवेयरनेस टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया जाएगा। इस टेक्नोलॉजी के द्वारा जब भी Airpods लगाए हुए व्यक्ति से कोई बात करेगा तो Airpods स्वयं म्यूट और अनम्यूट हो जाएंगी। यह एयरपोड्स में एक बड़ा अपडेट होगा।


    ये भी पढ़ें :

    1. Realme Narzo 60x 5G : रियलमी ने भारत में लॉन्च किया 50MP कैमरे वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें सारे फीचर्स

    2. Premanand Govind Sharan Ji Maharaj Biography : जाने कौन हैं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज जी ? जिनसे मिलने आते हैं बालीवुड के सितारे 

    3. AI Anchor Sana Kaun Hai in Hindi : देश की पहली एआई एंकर ने आजतक न्यूज चैनल से किया डेब्यू 

    4. Btech Pani Puri Wali : 21 साल की लड़की गोलगप्पे बेचकर कमाती है 9 लाख रुपए प्रति माह, जाने कौन है ?


    FAQ :

    Q.1 When is Apple Event 2023 ?

    Ans. 12 September 2023.


    Q.2 एप्पल इवेंट में क्या लांच होगा?

    Ans. इस इवेंट में आइफोन 15, एप्पल घड़ी तथा एयरपोड्स लांच होंगे।


    Q.3 एप्पल इवेंट कहां होगा ?

    Ans. एप्पल इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित अपने मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।


    Q.4 आइफोन 15 कब लांच होगा?

    Ans. 12 सितंबर 2023 को।