Header Ads Widget

CRPF Recruitment 2023 : 10वीं पास महिला तथा पुरुष के लिए निकली 9212 पदों पर बम्पर भर्ती

      जो अभ्यार्थी सीआरपीएफ भर्ती की तैयारी कर रहे हैं उन अभ्यार्थीयों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इन अभ्यार्थियों के लिए सीआरपीएफ के 9212 पदों पर बम्पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यार्थी सीआरपीएफ भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो वह अभ्यार्थी CRPF फॉर्म का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


    CRPF Recruitment 2023 [ सीआरपीएफ भर्ती 2023 ]

        भारत सरकार ग्रह मंत्रालय अधिकार संघीय पुलिस संगठन की केन्द्रीय पुलिस सुरक्षा CRPF के 9212 पदों पर भर्ती निकाली गई है। सीआरपीएफ केन्द्रीय सुरक्षा बल है। जिसके द्वारा केन्द्र सरकार और राज्य को सहायता प्रदान की जाती है। सीआरपीएफ के द्वारा केन्द्रीय स्तर पर चालक, मोची, कारपेंटर, माली, धोबी, हेयर स्टाइलिस्ट, सफाई कर्मचारी आदि के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

    CRPF 2023

    CRPF Notification 2023 [ सीआरपीएफ नोटिफिकेशन 2023 ]

         सीआरपीएफ भर्ती का नोटिफिकेशन केन्द्रीय सुरक्षा बल द्वारा 27 मार्च को जारी कर दिया गया है। जिसमें सीआरपीएफ भर्ती 2023 से संबंधित सभी जानकारी दी गई है। CRPF के नोटिफिकेशन के द्वारा निर्धारित किया गया है कि सीआरपीएफ के 9212 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में महिला तथा पुरुष दोनों भाग ले सकते हैं। अर्थात् सीआरपीएफ भर्ती में महिलाओं का चयन भी किया जाएगा।

         जो भी अभ्यार्थी सीआरपीएफ भर्ती में आवेदन करना चाहता है तो वह CRPF नोटिफिकेशन को नीचे लिंक से डाऊनलोड कर सकता है।

    CRPF Notification Pdf - Click Here


    CRPF Apply Online 2023 [ सीआरपीएफ आनलाइन आवेदन 2023 ]

        सीआरपीएफ भर्ती के फार्म आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू कर दी गई है। सीआरपीएफ भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यार्थी को आनलाइन फार्म आवेदन करना होगा। भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण नीचे दिया गया है।


    महत्वपूर्ण तिथियां
    फार्म आवेदन की प्रारंभिक तिथि 27 मार्च 2023
    फार्म आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2023
    फार्म फीस जमा की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2023
    प्रवेश पत्र की तिथि 20 जून 2023
    परीक्षा तिथि 1-13 जुलाई 2023

    CRPF Apply Form 2023 - Click Here 

    CRPF Application Fee 2023 [ सीआरपीएफ फार्म आवेदन फीस ]

         सीआरपीएफ अभ्यार्थियों की फार्म आवेदन फीस का विवरण नीचे दिया गया है।


    Application Fees
    Gen/OBC/EWS ₹ 100
    SC/ST ₹ 0
    All Catagory Female ₹ 0

    CRPF Full Form [ सीआरपीएफ की फुल फॉर्म ]

       CRPF केन्द्रीय पुलिस बल है जिसकी फुल फॉर्म " Central Reserve Police Force" है। इसका हिन्दी अर्थ " केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल" है। सीआरपीएफ अपने वफादारी और सत्यभावना के सिद्धांत पर कार्य करती है ।


    CRPF Website [ सीआरपीएफ बेबसाइट ]

        केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल CRPF की अधिकारिक वेबसाइट https://CRPF.gov.in है। इस पुलिस संगठन की स्थापना 28 दिसम्बर 1949 में की गई थी। यह ग्रहमंत्रालय की एजेंसी है जिसको केन्द्र द्वारा नियंत्रित किया जाता है।


    CRPF Vacancy 2023 [ सीआरपीएफ वैकेंसी 2023 ]

        ‌सीआरपीएफ के 9212 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें से 9105 पदों पर पुरुष तथा 107 पदों पर महिला भर्ती की जाएगी। सीआरपीएफ भर्ती पद से सम्बन्धित सभी जानकारी का विवरण नीचे दिया गया है।


    Trade/पद No. Of Seat
    ड्राइवर/चालक 2372
    मोटर मैकेनिकल वाहन 544
    मोची 157
    कारपेंटर 139
    ट्रेलर/दर्जी 242
    ब्रास बैंड 172
    पाइप बैंड 51
    बिगुलर 1360
    माली 92
    पेंटर 56
    रसोइया/जल वाहक 2475
    धोबी 406
    हेयर स्टाइलिस्ट 304
    सफाई कर्मचारी 824

    CRPF Eligibility 2023 [ सीआरपीएफ योग्यता 2023 ]

          सीआरपीएफ भर्ती में अभ्यार्थी को योग्यता के अनुसार पद ( Trade ) आवंटित किए जाते हैं जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

    • ड्राइवर/ चालक पद के लिए अभ्यार्थी को 10 वीं पास होना चाहिए तथा अभ्यार्थी का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
    • मोटर मैकेनिकल वाहन के लिए अभ्यार्थी को 10 वीं पास होना चाहिए तथा ITI का सार्टिफिकेट होना चाहिए।
    • अन्य पदों के लिए अभ्यार्थी का सिर्फ 10वीं पास होना अनिवार्य है।

         सीआरपीएफ भर्ती में महिला तथा पुरुष की पदों के अनुसार दौड़ का विवरण नीचे दिया गया है।

    ट्रेड पुरूष महिला
    चालक, मोटर मैकेनिक वाहन, माली, पेंटर, बढ़ई, ब्रास बैंड, पाइप बैंड, मोची, दर्जी और बिगुलर। 24 मिनट में 5 किलोमीटर। 8.30 मिनट में 1.6 किलोमीटर।
    कुक/जलवाहक,नाई, हेयर ड्रेसर, धोबी और सफाई कर्मचारी। 10 मिनट में 1.6 किलोमीटर। 12 मिनट में 1.6 किलोमीटर।

    CRPF Physical Eligibility 2023 ( सीआरपीएफ शारीरिक योग्यता 2023 )

          सीआरपीएफ भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यार्थी के पास निम्नलिखित शारीरिक योग्यताएं होनी चाहिए।


    प्रकार लंम्बाई छाती
    पुरूष - अन्य जाति 170 CMS 80-85 CMS
    ST जाति 162.5 CMS 76.81 CMS
    महिला - अन्य जाति 157 CMS -
    ST जाति 150 CMS -

    CRPF Age Limit [ सीआरपीएफ आयु सीमा ]

         सीआरपीएफ भर्ती के लिए अभ्यार्थी की आयु पद के अनुसार वितरित है।

    1. ड्राइवर/ चालक के पद के लिए अभ्यार्थी की आयु 21 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
    2. अन्य पदों के लिए अभ्यार्थी की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए।


    CRPF Exam Pattern 2023 [ सीआरपीएफ परीक्षा पैटर्न 2023 ]

       सीआरपीएफ परीक्षा में 100 प्रश्न आते हैं, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। प्रत्येक गलत प्रश्न के उत्तर पर 0.25 निगेटिव अंक दिए जाएंगे।


    भाग विषय प्रश्न अंक
    A सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति 25 25
    B सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता 25 25
    C सामान्य गणित 25 25
    D अंग्रेजी/हिन्दी 25 25

    CRPF Syllabus 2023 [ सीआरपीएफ सिलेबस 2023 ]

          CRPF का सिलेबस चार भागों में बंटा हुआ है, सीआरपीएफ की परीक्षा में 10वीं स्तर के प्रश्न दिए जाते हैं।

          

    सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति : इस भाग से समरूपता, समानता और अंतर, स्थानिक दृश्य, स्थानिक अभिविन्यास, दृश्य स्मृति, विभेदन, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंकगणितीय तर्क और चित्रात्मक वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, आशाब्दिक श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग आदि पर प्रश्न शामिल हो सकते हैं।


    सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता : इस भाग में प्रश्नों को वर्तमान घटनाओं के ज्ञान और रोजमर्रा के ऐसे मामलों के अवलोकन और उनके वैज्ञानिक पहलू में अनुभव के परीक्षा के लिए भी तैयार किया जाएगा, जैसा कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है। परीक्षा में भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न भी शामिल होंगे, विशेष रूप से खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक विज्ञान, सामान्य नीति, भारतीय संविधान, वैज्ञानिक अनुसंधान आदि से संबंधित | ये प्रश्न ऐसे होंगे कि इनके लिए किसी विषय के विशेष अध्ययन की आवश्यकता नहीं है।


    प्राथमिक गणित : इस प्रश्न पत्र में संबंध समस्याओं, पूर्ण संख्याओं की गणना, दशमलव और भिन्न और संख्याओं के बीच संबंध, मौलिक अंकगणितीय संक्रिया, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ और हानि, छूट, क्षेत्रमिति, समय और दूरी, अनुपात और समय, समय और कार्य आदि पर प्रश्न शामिल होंगें।


    अंग्रेजी / हिंदी : अभ्यार्थी का अंग्रेजी / हिंदी समझने की क्षमता और उसकी बुनियादी समझ का परीक्षण किया जाएगा।


    CRPF Salary [ सीआरपीएफ वेतन ] 

         सीआरपीएफ में वेतन का स्तर -3 है, जिसमें पदों के अनुसार सिपाहियों को वेतन दिया जाता है, स्तर 3 के अन्तर्गत सीआरपीएफ जवानों को वेतन ₹21,700 - 69,100 दिया जाता है।

    CRPF Salary

    CRPF Exam Date 2023 [ सीआरपीएफ परीक्षा तिथि 2023 ]

          सीआरपीएफ भर्ती का प्रवेश पत्र 20 जून को जारी कर दिया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र तथा तिथि निर्धारित होगी। सीआरपीएफ की परीक्षा का आयोजन 1-13 जुलाई तक किया जाएगा। यह परीक्षा 13 दिनों तक कराई जाएगी।


    ये भी पढ़ें :-

    1. MJPRU Private Form 2023 : महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी बरेली ने प्राइवेट फाॅर्म किए जारी

    2. UP PCS J 2023 : यूपी पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन यूपीपीसीएस ने किया जारी 

    3. Agniveer Airforce 2023: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के लिए आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई

    4. Up Family ID || उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान योजना 2023


    FAQ :-

    Q.1 CRPF 2023 के फार्म कब से भरे जाएंगे?

    Ans. 27 मार्च 2023।


    Q.2 CRPF 2023 फार्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

    Ans. 25 अप्रैल 2023।


    Q.3 CRPF का सिद्धांत क्या है?

    Ans. " सत्य और निष्ठा - सत्य और वफादारी"।


    Q.4 CRPF की फुल फॉर्म क्या है?

    Ans. Central Reserve Police Force.